दिशा का रखें विशेष ध्यान

सूर्य देव को जल अर्पित करते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करें। यह दिशा सूर्य देव का निवास स्थान है।

Dharmsaar | 2025-05-23

उगते हुए सूरज को दें जल

सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना सबसे शुभ माना जाता है। दोपहर के समय भूलकर भी जल्द अर्पित न करें।

कलश का रखें खास ध्यान

तांबे के लोटे का प्रयोग करें।यह सबसे प्रभावशाली होता है।स्टील के बर्तन से बचें, क्योंकि यह प्रभावी नहीं होता।

जल अर्पित करने की विधि व मंत्र

लोटे को सिर से ऊपर रखें और जल की धारा को सूर्य देव तक पहुंचने दें। सूर्य देव को जल अर्पित करते समय “ॐ सूर्य देवाय नमः” मंत्र का जाप करें।

सूर्य देव को जल चढ़ाने के लाभ

सूर्य देव को जल अर्पित करने से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह तनाव, नेगटिविटी को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समृद्धि लाने में मदद करता है।ऊँ जय सूर्य भगवान!

Find out More