समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
live darsan inner page top

लाइव दर्शन

LIVE || Mata Vaishno Devi Mandir (वैष्णो देवी मंदिर) Live Darshan

Download PDF

जय माता दी ! भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मां वैष्णो देवी मंदिर का यह मंदिर जम्मू कश्मीर में स्थित है। जम्मू के त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित मां वैष्णो के इस लोकप्रिय मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते है। लेकिन नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में करोड़ों दर्शनार्थियों की भीड़ देखी जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है की, यह वही स्थान है जहां माता वैष्णो ने नौ दिनों तक 'नवरात्र' का उपवास किया था। इसके साथ ही उन्होंने भगवान राम की युद्ध में विजयी होने के लिए प्रार्थना भी की थी।

ऐसा माना जाता है, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां वैष्णो के दरबार में कुछ मांगता है, तो मां उसकी सभी मुरादें पुरी करती है। देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोकप्रिय मां वैष्णो देवी का यह मंदिर पर्यटकों को अभी ओर आकर्षित करता है। तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा के अंदर देवी माँ के दर्शन करने को मिलता है। ये दर्शन तीन प्राकृतिक चट्टानों के आकार में हैं, जिन्हें पिंडी कहा जाता है। गुफा के अंदर कोई मूर्ति नहीं है।

श्री वैष्णो देवी मंदिर 5200 फीट ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए व्यक्ति को कटरा से कम से कम 12 से 13 किमी की चढ़ाई करनी पड़ती है। यदि आप किसी कारण वश जम्मू कश्मीर में स्थित इस अद्भुत मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे है, तो निश्चिंत रहे क्योंकि अब आप घर बैठे लाइव दर्शन के माध्यम से भी मां वैष्णों का दर्शन कर सकते है। श्री वैष्णो देवी मंदिर 24 घंटे भक्तों के लिए खुला रहता है।

मां वैष्णो के मंदिर के आरती के समय इस प्रकार है:-


माता वैष्णो देवी आरती समय | Mata Vaishno Devi Aarti Samay


गर्मियों का समय सुबह का समय - 06:20 AM से 08:00 AM तक
शाम का समय - 07:20 PM से 08:30 PM तक

सर्दियों का समय सुबह का समय - 06:20 AM से 08:00 AM तक
शाम का समय - 06:20 PM से 08:00 PM तक

डाउनलोड ऐप