समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
aarti inner pages

आरती

श्री नवग्रह आरती | आरती श्री नवग्रहों की कीजै | Shri Navgrah Aarti (नवग्रह आरती)

Download PDF

श्री नवग्रह आरती एक महत्वपूर्ण आरती है, जिसे नवग्रहों (सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) की पूजा के दौरान गाया जाता है। इन नौ ग्रहों का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, और यह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डालते हैं।


श्री नवग्रह आरती (Shri Navgrah Aarti Lyrics) को नियमित रूप से पढ़ने से मनुष्य के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है। इसके साथ ही कुंडली में नवग्रहों की अशुभ प्रभावों से भी राहत मिलती है। श्री नवग्रह आरती इस प्रकार से है-

Shri Navgrah Aarti Hindi Lyrics

श्री नवग्रह आरती हिंदी लिरिक्स


  • आरती श्री नवग्रहों की कीजै
    बाध, कष्ट, रोग, हर लीजै।

    सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर,
    जाकी कृपा कबहुत नहिं छीजे ॥
    आरती श्री नवग्रहों की कीजे...

    रूप चंद्र शीतलता लायें
    शांति स्नेह सरस रस भीजै। मंगल हरे अमंगल सारा
    सौम्य सुधा रस अमृत पीजे ॥
    आरती श्री नवग्रहों की कीजै....

    बुद्ध सदा वैभव यश लीये
    सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै।
    विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो
    प्रगति सदा मानव पै रीझे ॥
    आरती श्री नवग्रहों की कीजै...

    शुक्र तर्क विज्ञान बढ़ावै
    देश धर्म सेवा यश लीजे।
    न्यायधीश शनि अति ज्यारे
    जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ॥
    आरती श्री नवग्रहों की कीजे...

    राहु मन का भरम हरावे,
    साथ न कबहु कुकर्म न दीजै।
    स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै, पराधीनता मनहित खीजै ॥
    आरती श्री नवग्रहों की कीजे..

Shri Navgrah Aarti English Lyrics
श्री नवग्रह आरती इंग्लिश लिरिक्स


  • Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje,
    Baadh, Kasth, Roag, Har Leeje

    Surya Tej Vyape Jeewan Bhar,
    Jaki Kripa Kabhut Nahi Cheejhe
    Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje

    Rup Chandra Sheetalta Laye,
    Shanti Sneh Saras Ras Bheeje
    Mangal Hare Amangal Sara
    Saumya Sudha Ras Peeje
    Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje...

    Buddha Sadaa Vaibhav Yash Leeye,
    Sukh Sampatti Lakshmi Paseeje
    Vidya Buddhi Gyan Guru Se Le Lo
    Pragati Sadaa Manav Pai Reejhe
    Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje...

    Shukra Tark Vigyan Badhave
    Desh Dharm Seva Yash Leeje
    Nyaydheesh Shani Ati Pyare
    Jap Tap Shraddha Shani Ko Deeje
    Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje...

    Rahu Man Ka Bharam Harave
    Saath Na Kabhu Kukarm Na Deeje
    Swasth Uttam Ketu Rakhe,
    Paradheenta Manhit Kheeje
    Aarti Sri Navgrahon Ki Keeje...

डाउनलोड ऐप

TAGS