समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
pujan vidhi front page inner pages

पूजन विधि

कजरी तीज पूजन विधि | Kajri Teej Pujan Vidhi 2022

Download PDF

हर साल भादप्रद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया के दिन कजरी तीज का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 14 अगस्त 2022 के दिन मनाया जाएगा।

कजरी तीज पूजन विधि | Kajri Teej Pujan Vidhi 2022

महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष महत्व रखता है, खासतौर पर विवाहित स्त्रियों के लिए इस व्रत का खास महत्व समझा जाता है। महिलाएं इस दिन सुखी दांपत्य जीवन के साथ ही अपने पति की दीर्घायु के लिए इस दिन विधि-विधान से पूजन करती है और व्रत रखती है।

कजरी तीज को बहुत से लोग सातुड़ी तीज या कजली तीज के नाम से भी सम्बोधित करते है। आइये जानते है क्या है कजरी तीज पर की जाने वाली पूजन विधि (Kajri Teej Pooja Vidhi 2022)।


पूजन सामग्री | Pujan Samagri

  • रोली (कुमकुम)
  • काजल
  • मेहंदी
  • मौली
  • अगरबत्ती
  • चावल
  • कलश
  • दीपक
  • फल
  • नीम की एक डाली
  • ओढ़नी
  • सत्तू
  • तीज व्रत कथा किताब
  • सिक्के आदि चढाने के लिए

कजरी तीज पूजन विधि | Kajri Teej Pujan Vidhi

  1. पूजा के लिए मिट्टी का प्रयोग कर एक तालाब की आकृति बनाएं।
  2. तालाब के किनारे मध्य में एक नीम वृक्ष की डाली लगा दें।
  3. इस डाली के ऊपर अब आप एक लाल रंग की ओढ़नी डाल दें।
  4. अगले चरण में अब इस डाली के पास गणेश जी और मां लक्ष्मी की मूर्ति विराजमान करें।
  5. अब टहनी के पास एक छोटा कलश रखें और इस स्वास्तिक बनाकर मौली बाँध दें।
  6. कलश के पास रोली,अक्षत, सत्तू, फल, सिक्का इत्यादि अर्पित करें।
  7. अब विवाहित स्त्रियां तालाब के निकट रोली, मेंहदी और काजल के सात टीकी लगाएं, वही अविवाहित महिलाएं 16 बार इस प्रक्रिया को करें।
  8. अब दीपक जलाएं और व्रत कथा पढ़ना शुरू करें और कथा समाप्त होने के बाद ओढ़नी, फल, सत्तू का प्रतिबिंब देखे।
  9. अंत में लोकगीत गाएं और तीज माता से प्रार्थना करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप