बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्यौहार है। यह पर्व खास तौर पर बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म उपलक्ष्य में मनाया जाता है। दुनिया के विभिन्न कोनों में बसे बौद्ध समुदाय के लोग इस दिन को उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। तो आइये जानते है, 2025 में बुद्ध पूर्णिमा कब है, इस दिन का धार्मिक महत्व क्या है और इस तिथि का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
कुछ धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार थे। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने भगवान विष्णु के नौवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था। 563 ईसा पूर्व गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी और राजा शुद्धोदन के घर में हुआ था। गौतम बुद्ध को सिद्धांत के नाम से जाना जाता है।
हालांकि सिद्धांत के जन्म के कुछ दिन बाद ही उनकी माताजी का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनकी मौसी गौतमी ने उनका पालन-पोषण किया था।
इसके बाद, सिद्धार्थ ने गुरु विश्वामित्र के नेतृत्व में वेद और उपनिषदों का अध्ययन किया, साथ ही राजकाज और युद्ध-विद्या में भी शिक्षा प्राप्त की। इतना ही नहीं कुश्ती, तीरंदाजी और रथ संचालन में उन्हें कोई नहीं हरा सकता था। हालांकि एक महत्वपूर्ण घटना ने उनका जीवन पूरी तरह से बदल दिया। जिसके बाद ज्ञान की खोज में उन्होंने केवल 29 वर्ष की आयु में अपने घर, पत्नी और बच्चे को त्याग दिया था।
हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व मनाया जाता है। 2025 में पूर्णिमा की यह तिथि 11 मई 2025 को रात 8 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी, वही इस तिथि का समापन 12 मई 2025 को रात 10 बजकर 25 मिनट तक होगा।
ऐसे में पंचांग के अनुसार इस साल सोमवार, 12 मई 2025 (buddha purnima 2025 tithi) को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल हम भगवान गौतम बुद्ध की 2587वीं जयंती मनाने जा रहे है।
बुद्ध पूर्णिमा 2025 के दिन, पूर्णिमा तिथि का शुभ मुहूर्त व समय इस प्रकार से है-
ब्रह्म मुहूर्त
प्रातः 04:08 मिनट से 04:50 मिनट तक
विजय मुहूर्त
दोपहर 02:33 मिनट से 03:27 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त
शाम 07:02 मिनट से 07: 23 मिनट तक
निशिता काल मुहूर्त
रात 11:56 मिनट से 12: 38 मिनट तक
धार्मिक अवसर के साथ ही बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व हमारे जीवन में शांति, संतुलन और आध्यात्मिकता को भी आकर्षित करता है। इस विशेष अवसर पर आप यहां दी गई कुछ खास वस्तुएं गिफ्ट कर सकते है-
लाफिंग बुद्धा एक बहुत ही बेहतरीन गिफ्ट है, जो कि आप इस अवसर पर गिफ्ट कर सकते है। शुभ और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाने वाली यह मूर्ति, न केवल घर या ऑफिस में शांति का माहौल बनाती है बल्कि खुशी और समृद्धि भी लाती है।
Buy Golden Laughing Buddha Statueबुद्धा ब्रेसलेट शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। नेचुरल हीलिंग स्टोन से बना यह ब्रेसलेट मेंटल और इमोशनल बैलेंस को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता हैं। आप अपने किसी फ्रेंड या रिश्तेदार को यह गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
Buy Buddha Healing Stone Braceletरुद्राक्ष एक बहुत ही प्रभावशाली मनका है, जिसे हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में गौतम बुद्ध की यह रुद्राक्ष माला नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और व्यक्ति के मन को शांत रखती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यह एक बेहतरीन उपहार हो सकता है, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं।
Buy Rudraksha Gautam Buddha Beads Japa Mala