समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
aarti inner pages

आरती

Shri Radha Rani Aarti : Aarti Keeje Radha Rani Ki (आरती श्री राधा रानी की)

Download PDF

राधा रानी की वृषभानु दुलारी और श्री कृष्ण की प्रिय सखी को समर्पित है। इस आरती के माध्यम से भक्त देवी राधा के प्रति प्यार, श्रद्धा और समर्पण का भाव दर्शाते है। राधा अष्टमी समेत अन्य कई शुभ अवसरों पर भक्तों द्वारा यह आरती गाई व सुनी जाती है। राधा रानी को सम


Shri Radha Rani Aarti Lyrics in Hindi


  • आरती श्री वृषभानुसुता की,
    मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

    त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,
    विमल विवेकविराग विकासिनि ।
    पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
    सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

    मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,
    मधुर मनोहर मूरति सोहनि ।
    अविरल प्रेम अमिय रस दोहनि,
    प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

    संतत सेव्य सत मुनि जनकी,
    आकर अमित दिव्यगुण गणकी ।
    आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,
    अति अमूल्य सम्पति समता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

    कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि,
    चिन्मय वृन्दा विपिन विहारिणि ।
    जगजननि जग दुखनिवारिणि,
    आदि अनादि शक्ति विभुता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

    आरती श्री वृषभानुसुता की,
    मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
    ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की.. ॥

Shri Radha Rani Aarti Lyrics in English


  • Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki,
    Manjul Moorti Mohan Mamta Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

    Trividh Tapayut Sansriti Nashini,
    Vimal Vivekavirag Vikasini ।
    Paavan Prabhu Pad Preeti Prakashini,
    Sundartam Chhavi Sundarta Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

    Muni Man Mohan Mohan Mohani,
    Madhur Manohar Moorati Sohani ।
    Aviral Prem Amiya Ras Dohani,
    Priya Ati Sada Sakhi Lalita Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

    Santat Sevy Sat Muni Janaki,
    Aakar Amit Divyagun Ganaki ।
    Aakarshini Krishna Tan Manki,
    Ati Amoolya Sampati Samata Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

    Krishnatmika, Krishna Sahacharini,
    Chinmaya Vrinda Vipin Viharini ।
    Jagjanani Jag Dukhanivarini,
    Aadi Anadishakti Vibhuta Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

    Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki,
    Manjul Moorti Mohan Mamta Ki ॥
    ॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

डाउनलोड ऐप