समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Ganga Dusshera 2022 | गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त, महत्व, Date & More

Download PDF

प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह की दशमी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माँ गंगा सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के कमंडल से अवतीर्ण हुई थी।

Ganga Dusshera 2022 | गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त, महत्व, Date & More

गंगा दशहरा कब है व शुभ मुहूर्त

दिन: गुरुवार, 9 जून 2022

शुरुआत तिथि: 9 जून, सुबह 08:21 से

समापन तिथि: 10 जून, सुबह 07:25 तक


क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा?

हिन्दू सनातन धर्म में गंगा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मान्यता है की गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। लेकिन गंगा नदी पृथ्वी पर अवतरित कैसे हुई उसके पीछे भी एक कहानी है। पौराणिक कथाओं में ऐसा माना गया है की इस दिन राजा भागीरथ के कड़े प्रयासों के बाद माँ गंगा कमंडल से निकली थी जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में समा लिया था। बताया तो यह भी जाता है की भगवान शिव ने ही अपनी जटाओं को खोलकर माँ गंगा को धरती पर जाने की आज्ञा दी थी, और यह दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा।


गंगा दशहरा का महत्व

  1. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है।
  2. गंगा दशहरे के दिन माँ गंगा की आरती के बाद दान का भी विशेष महत्व बताया गया है।
  3. गंगा जल की बारे में यह कहा जाता है की इसका पानी हमेशा पवित्र और शुद्ध रहता है, जिसके चलते इसमें स्न्नान करने से रोग-दोष आदि से भी मुक्ति मिलती है।
  4. इस दिन तर्पण आदि करने से भी शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप