समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Rama Ekadashi 2024 | रमा एकादशी 2024 | तिथि, चौघड़िया मुहूर्त व दान करने की महत्वपूर्ण वस्तुएं!

Download PDF

रमा एकादशी, जिसे रंभा या कार्तिक एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण तिथि है। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित यह पवित्र दिन दान, भक्ति और आध्यात्मिक शुद्धि जैसे कार्यों के लिए जाना जाता हैं। भगवान विष्णु के भक्तों के लिए रमा एकादशी एक महत्वपूर्ण पर्व हैं, जो पापों को मिटाने और मनवांछित फल प्रदान करने में सहायक है।

Rama Ekadashi 2024 | रमा एकादशी 2024 | तिथि, चौघड़िया मुहूर्त व दान करने की महत्वपूर्ण वस्तुएं!

मान्यता है की रमा एकादशी (rama ekadashi 2024) के दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर दान- पुण्य करते हैं, उनके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

ऐसे में आइए जानते है इस साल रमा एकादशी का यह व्रत कब रखा जाएगा, इस तिथि के शुभ मुहूर्त (rama ekadashi 2024 shubh muhurat) क्या है, साथ ही इस मौके पर क्या दान करना शुभ है?


Rama Ekadashi 2024 Date | रमा एकादशी 2024 तिथि

दिवाली के तीन से चार दिन पहले रमा एकादशी का यह व्रत रखा जाता है। इस एकादशी को 'रम्भा एकादशी' के नाम से जाना जाता है। इस साल, सोमवार 28 अक्टूबर 2024 (Rama Ekadashi 2024 Date) को रमा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा।


Rama Ekadashi 2024 Shubh Muhurat | रमा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

दिन का चौघड़िया

सूर्योदय प्रातः 06:42 बजे

शुभ मुहूर्त

09:18 AM से 10:41 AM तक

अमृता मुहूर्त 

06:30 AM से 07:54 AM तक

लाभ मुहूर्त

10:28 बजे PM से 12:05 AM तक


रमा एकादशी पर ये वस्तुएं करें दान (Rama Ekadashi Par Kya Kare Daan)

रमा एकादशी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है-

  • अन्न
  • धन
  • फल
  • भोजन
  • मोर पंख 
  • तुलसी का पौधा 
  • पीताम्बर रंग के वस्त्र
  • कामधेनु गाय की मूर्ति

रमा एकादशी (rama ekadashi significance) के इस शुभ तिथि पर आप अपनी श्रद्धा के अनुसार यह दान कर सकते हैं। हालांकि दान के बाद किसी भी व्यक्ति को इसका उल्लेख नही करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको दान का कोई पुण्य या फल प्राप्त नहीं होगा।

डाउनलोड ऐप