राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटू श्याम की महिमा बहुत अधिक है। भगवान कृष्ण के अवतार का यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माना जाता है की खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलयुग अवतार ही है।
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटू श्याम की महिमा बहुत अधिक है। भगवान कृष्ण के अवतार का यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माना जाता है की खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलयुग अवतार ही है। खाटू श्याम जी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते है और बाबा से मनवांछित फल की कामना करते है।
भारत ही नहीं बल्कि विदेश के विभिन्न हिस्सों से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते है। कहा जाता है की खाटूश्याम बाबा दरबार में सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जितने अद्भुत बाबा खाटू श्याम जी की महिमा है उतनी ही रोचक उनके जीवन की गाथा भी है। बाबा खाटू श्याम, पांडवों में महाबली भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। बर्बरिक के नाम पहचाने जाने वाले घटोत्कच पुत्र बहुत साहसी और पराक्रमी थे।
भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरिक की अद्वितीय शक्तियों और गुणों से प्रभावित होकर उन्हें यह आशीर्वाद दिया कि वह कलियुग में उनके नाम से पूजे जाएंगे। यह खाटू श्याम बाबा लाइव दर्शन पेज (Khatu Shyam Baba Live Darshan) उन सभी भक्तों के लिए है, जो नियमित रूप से श्रीश्याम बाबा के दर्शन करना चाहते है। आइए जानते है, बाबा श्याम के मंदिर के दर्शन के समय-
Aarti |
Samay |
मंगला आरती |
प्रातः 4:30 बजे |
शृंगार आरती |
प्रातः 7:00 बजे |
भोग आरती |
दोपहर 12:30 बजे |
संध्या आरती |
सांय 7:30 बजे . |
शयन आरती |
रात्रि: 10:00 बजे |