समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
aarti inner pages

आरती

शिव जी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

Download PDF

भगवान शिव जिन्हें शंकर, भोलेनाथ, महादेव के संबोधन से भी पुकारा जाता है, इनकी स्तुति मुख्यता साप्ताहिक दिन सोमवार, मासिक त्रियोदशी तथा प्रमुख दो शिवरात्रियों को की जाती है। शिवजी की आरती इन्हीं दिन और पर्व को विशेष रूप में की जाती है।


Shiv Aarti Lyrics in Hindi


  • ॐ जय शिव ओंकारा,
    स्वामी जय शिव ओंकारा।
    ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,
    अर्द्धांगी धारा ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • एकानन चतुरानन
    पंचानन राजे ।
    हंसासन गरूड़ासन
    वृषवाहन साजे ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • दो भुज चार चतुर्भुज
    दसभुज अति सोहे ।
    त्रिगुण रूप निरखते
    त्रिभुवन जन मोहे ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • अक्षमाला वनमाला,
    मुण्डमाला धारी ।
    चंदन मृगमद चंदा,
    सोहे त्रिपुरारी ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • श्वेताम्बर पीताम्बर
    बाघम्बर अंगे ।
    सनकादिक गरुणादिक
    भूतादिक संगे ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • कर के मध्य कमंडल
    चक्र त्रिशूलधारी ।
    सुखकारी दुखहारी
    जगपालन कारी ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
    जानत अविवेका ।
    प्रणवाक्षर में शोभित
    ये तीनों एका ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • त्रिगुणस्वामी जी की आरति
    जो कोइ नर गावे ।
    कहत शिवानंद स्वामी
    सुख संपति पावे ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • लक्ष्मी व सावित्री
    पार्वती संगा ।
    पार्वती अर्द्धांगी,
    शिवलहरी गंगा ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • पर्वत सोहैं पार्वती,
    शंकर कैलासा ।
    भांग धतूर का भोजन,
    भस्मी में वासा ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • जटा में गंग बहत है,
    गल मुण्डन माला ।
    शेष नाग लिपटावत,
    ओढ़त मृगछाला ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • काशी में विराजे विश्वनाथ,
    नंदी ब्रह्मचारी ।
    नित उठ दर्शन पावत,
    महिमा अति भारी ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा,
    स्वामी जय शिव ओंकारा।
    ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,
    अर्द्धांगी धारा ॥

  • ॐ जय शिव ओंकारा...॥

Shiv Aarti Lyrics in English


  • Om Jai Shiv Omkara
    Swami Jai Shiv OmKara।
    Brahma Vishnu Sadashiv
    Ardhaangi Dhaara॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Ekanan Chaturanan
    Panchanan Raajey।
    Hansanan Garurasan
    Vrishvaahan Saajey॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Do Bhuj Chaar Chaturbhuj
    Das Bhuj Te Sohey।
    Teeno Roop Nirakhta
    Tribhuvan Jan Mohey॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Akshmala Banmala
    Mundmala Dhaari।
    Chandan Mrigmad Sohay
    Bholay Shubhkari॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Shwetambar Pitambar
    Baagambar Angey।
    Sankadik Brahmadik
    Bhutadik Sangey॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Karkey Madhya Kamandal
    Chakra Trishul Dharta।
    Jagkarta Jagbharta
    Jagsanhaarkarta॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Brahma Vishnu Sada
    Shiv Jaanat Aviveka।
    Pranvaakshar Madhye
    Ye Teeno Eka॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Trigun Shivji Ki Aarti
    Jo Koi Nar Gaavey।
    Kahat Shivanand Swami
    Manvaanchit Phal Paavey॥

    Om Jai Shiv Omkara

    Om Jai Shiv Omkara
    Swami Jai Shiv OmKara।
    Brahma Vishnu Sadashiv
    Ardhaangi Dhaara॥

    Om Jai Shiv Omkara

Read About: Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

डाउनलोड ऐप