देश के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख त्यौहार, दिवाली आने में अब बस ही कुछ ही दिन शेष है। दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर खत्म होता है। धनतेरस के दिन बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिलती है। प्राचीन काल से ही इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे जाते हैं। लेकिन सोना-चांदी खरीदना हमेशा संभव नहीं होता। ऐसे में शास्त्रों में सोने-चांदी के अलावा भी कई ऐसी चीज़ें बताई गई हैं, जिन्हें खरीदना उतना ही शुभ और फलदायक माना गया है।
ये वस्तुएं न केवल आपके बजट में फिट होती हैं बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी आकर्षित करती हैं। यहां हम कुछ ऐसी ही वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप धनतेरस पर खरीद सकते हैं।
इस साल धनतेरस का शुभ पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर (Dhanteras 2025 Date) को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में की जाती है, जो सूर्यास्त के बाद से शुरू होती है।
यह समय लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक रहता है। इस शुभ मुहूर्त पर भगवान कुबेर और लक्ष्मी जी का पूजन सबसे शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर यंत्र खरीदने का विशेष महत्व है। ये यंत्र बहुत ही शक्तिशाली माने जाते है, जिनका प्रयोग धन वृद्धि के साथ ही सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए भी किया जाता हैं। श्री यंत्र और कुबेर यंत्र जैसे यंत्र को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। ये यंत्र धातु या लकड़ी से बने होते हैं। आप विभिन्न साइज और डिज़ाइन में यह यंत्र खरीद सकते हैं।
यहां देखें यंत्र: Buy Yantra Online
वैसे तो धनतेरस के दिन सोने या चांदी के बर्तन खरीदें जाते है। हालांकि पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना गया हैं। यह धातुएं स्वास्थ्य और समृद्धि को बढ़ावा देती हैं। साथ ही ये किफायती भी होती हैं। तांबे या पीतल के ये नए बर्तन आपके घर में सौभाग्य लाने का अच्छा तरीका हो सकता है। खासकर जब इसे पूजा या अन्य अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है।
धनतेरस पर नए बर्तन और रसोई के सामान खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। माना जाता है कि इससे धन-संपत्ति आती है और लाइफस्टाइल में सुधार होता है। यही कारण है कि धनतेरस के दिन बहुत से लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते है। यह खरीदारी नई शुरुआत, समृद्धि और खुशहाली का संकेत है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना अत्याधिक शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा, दरिद्रता और कर्ज को दूर करने का एक प्रभावशाली उपाय है। झाड़ू घर में देवी लक्ष्मी और समृद्धि के स्वागत का प्रतीक है। यही कारण है कि धनतेरस पर कई घरों में लोग अपनी पुरानी झाड़ू को हटा कर एक नई झाड़ू खरीदते हैं। इससे घर में सुख-शांति और धन का वास होता है।
गोमती चक्र एक दुर्लभ समुद्री शंख है, जो गोमती नदी के तट पर पाया जाता है। देवी लक्ष्मी के पूजन में ये गोमती चक्र बहुत पवित्र माने जाते हैं। दिवाली के साथ ही धनतेरस कि पूजा के दौरान इनका खास प्रयोग किया जाता है। लक्ष्मी-कुबेर कि पूजा के बाद आप इन्हें अपने पर्स या तिजोरी में रख सकते हैं। बुरी नज़र से बचाव के लिए घर या ऑफिस में गोमती चक्र रखना सबसे अच्छा होता है।
Buy Best Quality Gomti Chakras Online
इस धनतेरस, अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए आप आयुर्वेदिक या हर्बल वस्तुएं में निवेश करें। पौराणिक कथाओं में, धनतेरस का संबंध लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर से भी बताया गया है। हालांकि, इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन हर्बल और आयुर्वेदिक वस्तुएं खरीदने से न केवल आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा बल्कि आप और आपके परिवार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
अगर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना संभव नहीं है, तो आप तांबे या पीतल के सिक्के खरीद सकते हैं। तांबे को सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करने वाली धातु माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस पर तांबे के सिक्के खरीदने से आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता है। पूजन के बाद आप इन सिक्कों को पूजा कक्ष, बटुए या तिजोरी में रख सकते हैं। धनतेरस पूजा के दौरान रखे जाने वाले ये सिक्के आर्थिक तंगी को दूर करने में भी सहायक हैं।
Buy Best Tambe Ke Sikkhe for Puja (Set of 5)
धनतेरस 2025 (Dhanteras 2025) एक लोकप्रिय हिन्दू त्योहार है। इस दिन विशेष रूप से सोने, चांदी, बर्तन, और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की जाती है। लेकिन यदि यह संभव नहीं है, तो कई अन्य शुभ वस्तुएं भी खरीदी जा सकती हैं।
इस सूची में उपरोक्त बताई गई वस्तुएं (7 Best Things to Buy on Dhanteras) जैसे यंत्र, तांबे के बर्तन, झाड़ू, गोमती चक्र और तांबे के सिक्के शामिल हैं। मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर कि पुजा में ये वस्तुएं बहुत दिव्य मानी जाती हैं।