रत्न यानि जेमस्टोन का महत्व एक ज्वेलरी पीस से कई अधिक हैं। ऊर्जा का स्रोत माने जाने वाले इन जेमस्टोन्स में कई हीलिंग प्रॉपर्टीज शामिल हैं। प्राचीन काल से लोग मानसिक शांति और संतुलन के लिए इनका प्रयोग करते आ रहे हैं। रत्नशास्त्र में कुछ रत्न इतने शक्तिशाली बताएं गए है, जिनके प्रयोग से आर्थिक तंगी को भी दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि उचित रत्न पहनने से बड़े से बड़े कर्ज से भी मुक्ति भी मिल सकती है।
आइए जानते हैं वह कौनसे 5 रत्न (5 powerful gemstones to attract money) है, जो बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं।
गार्नेट को राहु से जुड़ा रत्न माना जाता है। यह रत्न आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति को कर्ज से राहत मिल सकती है। कहा जाता है, यह रत्न आश्चर्यजनक धन लाभ दिलाता है। गार्नेट पहनने के बाद व्यक्ति की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलता है।
पाइराइट एक बहुत शक्तिशाली रत्न माना गया है। इसे पहनने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। यह रत्न धन प्राप्ति के नए मार्ग खोलता है। पाइराइट धारण करने से घर में धन का अभाव नहीं होता है। माना जाता है कि यह रत्न भारी कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी मदद करता है।
पुखराज, बृहस्पति ग्रह से जुड़ा एक चमत्कारी रत्न है। इसे बुद्धि और भाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। भाग्योदय के साथ ही जीवन में धन, सफलता और समृद्धि आती है। पुखराज खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो जीवन में पैसों का लगातार प्रवाह चाहते हैं। यह रत्न सोचने-समझने की क्षमता और वित्तीय निर्णय लेने भी मदद करता है।
सिट्रीन को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे अक्सर 'व्यापारी का रत्न' भी कहा जाता है। यह सुनहरे रंग का सौर चक्र से जुड़ा होता है। माना जाता है कि सिट्रीन व्यक्ति में सकारात्मक सोच और क्रिएटिविटी को आकर्षित करता है। यह रत्न खास तौर पर बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक है। सिट्रीन न केवल धन आकर्षित करता है बल्कि उसे निरंतर प्रवाह को बनाए रखता है।
नीलम को सबसे शक्तिशाली रत्नों में से एक माना जाता है। यह रत्न शनि ग्रह से जुड़ा होता है। माना जाता है कि नीलम धारण करने से धन, सफलता और स्थिरता प्राप्त होती है। यह बाधाओं को दूर करता है और धन आगमन के नए रास्ते खोलता है। नीलम का यह खूबसूरत रत्न व्यक्ति के आत्मविश्वास और निर्णय लेने कि क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
चूंकि यह सभी रत्न अत्यंत प्रभावशाली है। ऐसे में इसे पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
रत्न सिर्फ अंगूठी में ही नहीं, ब्रेसलेट (Gemstone Bracelets) में भी पहने जा सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि रत्न त्वचा के पास रहे। इसे पहनने से पहले शुद्ध या एक्टिव करना भी अच्छा माना जाता है। जब आप जेमस्टोन ब्रेसलेट पहनते है। तो इसकी शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा मन को शांत करती है और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती है। इस तरह ब्रेसलेट भी अंगूठी या पेंडेंट की तरह असरदार होता है।
इन 5 जेमस्टोन को पहनने से पहले (5 Powerful Gemstones) आप किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह ले सकते है। वे आपको रत्न के साथ ही इसे धारण करने की सही विधि भी बताएंगे।
डाउनलोड ऐप