समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

चंद्र ग्रहण के दिन क्या दान करने से होगा लाभ? जानें अपनी राशि के अनुसार दान की वस्तु

Download PDF

चंद्र और सूर्य ग्रहण को सनातन धर्म में कई लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है और अन्य लोगों द्वारा शुभ। हिन्दू धर्म में बहुत से लोग यह भी मानते हैं की ग्रहण लगने से मानव शरीर और ग्रहों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग ग्रहण खत्म होने के पश्चात घर, मंदिर और करयालों को गंगाजल से शुद्ध करते हैं। कुछ लोग स्नान भी करते हैं और बहुत से लोग दान भी करते हैं।

चंद्र ग्रहण के दिन क्या दान करने से होगा लाभ? जानें अपनी राशि के अनुसार दान की वस्तु

आज, 16 मई 2022, सोमवार को इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। आज की ख़ास बात यह भी है की आज वैशाख पूर्णिमा है और इस दिन भी दान देना बहुत शुभ मन गया है। इसलिए आज ग्रहण ख़त्म होने के पश्चात दान अवश्य करें। और यदि आप यह सोच रहे हैं की क्या दान करें, तो आप अपनी राशि के अनुसार भी दान कर सकते हैं। इससे मुसीबतों से बचाव होगा, पाप नष्‍ट होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।


अपनी राशि के अनुसार करें दान

मेष राशि के लोग चंद्र ग्रहण ख़त्म होने के बाद सफ़ेद चांवल दान करें।


वृषभ राशि के लोग दूध-दही एवं खीर का दान कर सकते हैं।


मिथुन राशि के लोग के लिए गाय को चारा खिलाना अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है।


कर्क राशि वाले लोगों के लिए गरीबों को चांवल (सफ़ेद/भूरे) दान करना शुभ होगा।


सिंह राशि के लोग शक्कर/सफ़ेद चीनी या गुड़ का दान करें।


कन्या राशि के लोगों द्वारा ग्रहण के बाद गरीबों में गेहूं का आटा दान करना शुभ होगा।


वृश्चिक राशि के लोग गरीबों को पैसे दान कर सकते हैं। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें।


धनु राशि के लोग पीले वस्‍त्र या भोजन का दान करें। साथ ही विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।


तुला राशि के लोग दूध या सफ़ेद शक्कर का दान करें। आपके लिए ऊं क्रीं कालिके स्‍वाहा का जाप करना भी लाभकारी साबित हो सकता है।


मकर राशि के लोग देसी गाय का दूध या घी दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि के लोगों द्वारा काले तिल या काले कपड़ों का दान करना बहुत ही शुभ होगा।


मीन राशि वाले लोगों को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करना चाहिए।


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप

TAGS