समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Guru Nanak Jayanti 2022 Date: प्रकाश का पर्व - गुरु नानक जयंती

Download PDF

कार्तिक कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जयंती मनाई जाती है। इस त्यौहार को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है की गुरु नानक जी ने समाज में चलने वाली कुप्रथाओं से लोगों को मुक्त कर और उनके जीवन में एक नए प्रकाश का संचार किया था।

Guru Nanak Jayanti 2022 Date: प्रकाश का पर्व - गुरु नानक जयंती

गुरु नानक जयंती का यह त्यौहार मुख्य तौर पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। श्री गुरु नानक देव का जन्म सन 1469 में तलवंडी में हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित है। वे एक बहुत ही ज्ञानी मनुष्य एवं गुरु थे, जिन्होंने अपने समस्त जीवन मानव कल्याण और उनकी भलाई में समर्पित कर दिया था।

गुरु नानक जयंती तिथि | Guru Nanak Jayanti 2022

साल 2022 में गुरु नानक जयंती का यह पर्व, मंगलवार 8 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू पंचाग के अनुसार इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा 2022 का पर्व भी मनाया जाएगा।

गुरु नानक जयंती पर क्या होता है खास?

• इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
• गुरु नानक जयंती के दिन सेवा का बहुत अधिक महत्व बताया जाता है।
• इस दिन लोग मत्था टेकने के लिए गुरद्वारे जाते है और वहां धर्म सेवा प्रदान देते है।
• गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारों में लंगर का भी विशेष आयोजन किया जाता है।
• गुरु नानक जयंती के कुछ दिन पहले से ही गुरुद्वारों की साज-सजावट शुरू हो जाती है और गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भी आयोजन किया जाता है।

प्रकाश के इस पर्व, गुरु नानक जयंती 2022 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

डाउनलोड ऐप

TAGS