भारत देश विविधताओं का देश हैं। इस देश में भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृति और रीती-रिवाज आदि देखने को मिलते है। भारत के हर हिस्से में मनाएं जाने वाले त्योहारों की अध्भुत झलक देखते ही बनती है, ऐसे में आज हम आपको भारत के एक राज्य केरल में मनाएं जाने वाले लोकप्रिय त्यौहार ओणम (Onam 2022) के बारे में बताने जा रहे है।
ओणम का त्यौहार केरल में मनाएं जाने वाले मुख्य हिन्दू त्यौहारों में से एक है। ओणम का पर्व वहां के पूर्व राजा महाबली के याद में मनाया जाता है और इस पर्व की शुरुआत 10 दिन पहले से हो जाती है, जिसमें अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
हिन्दू कैलेंडर की बात की जाए तो ओणम का त्यौहार हर साल भाद्रप्रद माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है, जो की इस वर्ष 2022 में सितम्बर महीने की 8 तारीख को है। वहीं मलयालम कैलेंडर के मुताबिक चिंगम महीने में ओणम का त्यौहार मनाया जाता है। आपको बता दे, केरल में इस त्यौहार की शुरुआत 10 दिन पूर्व ही हो जाती है जो की 30 अगस्त, 2022 से शुरू होकर 9 सितंबर, 2022 तक चलेगी।
ओणम का त्यौहार मुख्यतः किसानों द्वारा अच्छी फसल की पैदावार के लिए मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी बताई जाती है, माना जाता है की राजा महाबली नामक एक असुर के आदर- सत्कार में ओणम का पर्व मनाया जाता है। केरल के लोगों की मान्यताओं के अनुसार ओणम के दिन राजा महाबली केरल आते है और अपनी प्रजा के साथ मिलकर खुशियां मनाते है। ओणम के पर्व की एक विशेषता यह भी बताई जाती है, की इस दिन मंदिरों के बजाय घर में ही पूजा-अर्चना की जाती है।
दिन | कार्यक्रम |
एथम | इस दिन जल्दी उठकर भगवान की उपासना की जाती है। |
चिथिरा | महिलाओं द्वारा पुष्प कालीन का निर्माण किया जाता है। |
चोधी | ओणम के लिए ख़रीदारी एवं तैयारियां शुरू हो जाती है। |
विसाकम | चौथे दिन फूलों का कालीन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। |
अनिज़ाम | पांचवे दिन प्रसिद्ध नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। |
थ्रिकेता | इस दिन विभीन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। |
मूलम | इस दिन बाजरों में तरह- तरह खाद्य पदार्थों से सजावटें की जाती है। |
पूरादम | घरों में राजा महाबली और वामन अवतार की मूर्ति स्थापित की जाती है। |
उथिरादम | ओणम के नौवें दिन राजा महाबलि के आने का इंतज़ार किया जाता है। |
थिरुवोणम | थिरुवोणम ओणम के त्यौहार का आखिरी और मुख्य दिन होता है। |