समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Ram Navami 2023: जानें राम नवमी के 3 अति दुर्लभ योग, तिथि व पूजन मुहूर्त

Download PDF

राम नवमी (ram navmi 2023) एक प्रमुख हिन्दू त्यौहार है, जो हर साल चैत्र महीने के नौवें दिन मनाया जाता है। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में, राम नवमी का यह पर्व मनाया जाता है। राजा राम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे, जिन्होंने रावण और अन्य कई दुष्ट राक्षसों का संहार करने के लिए धरती पर एक मनुष्य के रूप में जन्म लिया था। देशभर में राम नवमी (ram navmi 2023) का यह पर्व चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है।

Ram Navami 2023: जानें राम नवमी के 3 अति दुर्लभ योग, तिथि व पूजन मुहूर्त

चैत्र मास की 'नवमी' या 'नौवें दिन' राजा दशरथ और उनकी पत्नी कौशल्या के घर में भगवान विष्णु ने राम अवतार में जन्म लिया था। राम नवमी के इस पर्व (ram navmi 2023) को राम-जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाना जाता है। कलयुग में प्रभु श्री राम का नाम सदा आदर्श पुरुष के रूप में लिया जाता है। महाकाव्य 'रामायण' के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान राम की कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और उदारता का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है।


Ram Navami 2023 Date | 2023 में रामनवमी कब है?

प्रत्येक वर्ष, चैत्र महीने की शुक्ल नवमी के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 30 मार्च 2023 (ram navami 2023 date) के दिन राम नवमी (ram navmi 2023) का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि का समय व शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार से है-


Ram Navami 2023 Shubh Muhurat | रामनवमी 2023 शुभ मुहूर्त

राम नवमी (ram navmi 2023) के दिन इन शुभ मुहूर्त पर प्रभु श्री राम का पूजन करने से बहुत से शुभ फल मिलते है-

अभिजित मुहूर्त - 30 मार्च 2023, दोपहर 12.01 - दोपहर 12.51
राम लला पूजन मुहूर्त - सुबह 11:17 - दोपहर 01:46 तक


Ram Navami 2023 Shubh yoga | रामनवमी 2023 शुभ योग

पुष्य योग 30 मार्च 2023, 10.59 से - 31 मार्च 2023, सुबह 06.13
सर्वार्थ सिद्धि योग 30 मार्च 2023, सुबह 06:06 मिनट से रात 10:59 मिनट तक
अमृत सिद्धि योग 30 मार्च 2023, रात 10:59 से 31 मार्च, सुबह 06:13 मिनट तक

राम नवमी के दिन क्या होता है खास?

• राम नवमी के दिन विभिन्न राम मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दिन राम भक्त धन और सफलता के लिए प्रार्थना करते है और भगवान राम का आशीर्वाद लेते है।

• नवरात्रि के नौवें दिन, राम नवमी का यह पर्व मनाया जाता है। इसी कारण बहुत से लोग राम नवमी के दिन कन्या पूजन भी करते है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं की पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है।

• राम नवमी के दिन बहुत-सी जगहों पर मूर्ति अनुष्ठान भी किया जाता है। इसके साथ ही मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया है। यहां रामधुनी के साथ ही प्रभु राम को समर्पित भजन, गाकर रामनवमी का यह पर्व मनाया जाता है।

राम नवमी (ram navmi 2023) के दिन आप भगवान श्री राम को प्रसन्न करने के लिए, ‘रामचरितमानस’ के पाठ करने के साथ ही ‘श्री राम स्तुति’ का भी पाठ कर सकते है। धर्मसार की ओर से राम नवमी 2023 (ram navmi 2023) की हार्दिक शुभकामनाएं।

डाउनलोड ऐप