सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। देवी आदिशक्ति को समर्पित, दिल्ली और उसके आस-पास के कई प्राचीन मंदिर न केवल अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जाने जाते हैं। इन मंदिरों में कुछ ऐसे भी हैं, जो विशेष रूप से भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए लोकप्रिय हैं। यदि आप दिल्ली NCR क्षेत्र में रहते हैं या फिर जाने का प्लान कर रहे है,तो एक बार यह लिस्ट ज़रूर देखें-
दिल्ली एनसीआर में मां दुर्गा, काली, देवी महालक्ष्मी जैसी विभिन्न देवियों के 20 सबसे प्रसिद्ध मंदिर निम्नलिखित हैं-
श्री करणी माता को समर्पित यह चमत्कारी मंदिर दिल्ली के बुरारी क्षेत्र के हरित विहार में स्थित हैं।
मां दुर्गा को समर्पित, यह मंदिर नई दिल्ली के जंगपुरा क्षेत्र में स्थित हैं। यहां दूर दूर से भक्त दर्शन के लिए आते है।
धन और समृद्धि की देवीको समर्पित ये मंदिर पुरानी दिल्ली के मध्य में स्थित है। यहां देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवान नारायण भी विराजमान है।
इस सूचि में अगला मंदिर है, पीतमपुरा में स्थित श्री काली माता मंदिर। बता दें की इस अलौकिक मंदिर में काली माता के साथ ही भगवान शनि देव का भी स्थान हैं।
नई दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में स्थित यह भव्य मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित एक शक्तिपीठ है। इस दिव्य मंदिर की खास बात यह है की यहां मां दुर्गा के नौ रुपों के साथ ही मध्य में विशाल शिवलिंग भी स्थापित है।
माता सुंदरी मंदिर को श्री त्रिपुर माता बाला सुंदरी मंदिर के नाम भी जाना जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित इस लोकप्रिय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
दिल्ली में करोल बाग के पास बसे इस झंडेवाला देवी मंदिर की काफी मान्यता बताई जाती है। दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक, यह मंदिर झंडेवाला रोड पर स्थित है।
माता काली को समर्पित यह प्रमुख हिन्दू मंदिर, दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित है और बंगाली समुदाय के लिए एक लोकप्रिय पूजा स्थल है। यहां देवी काली की मूर्ति स्थापित है, जो भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।
दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में स्थित माता भीमेश्वरी मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि पांडु पुत्र भीम ने इस मंदिर की स्थापना की थी। यही कारण है की यह मंदिर भीमेश्वरी मंदिर के नाम से लोकप्रिय हुआ।
मां दुर्गा को समर्पित यह अन्य मंदिर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित है। जैसा की नाम से स्पष्ट है, माता चिंतपूर्णी भक्तों की सभी चिंताओं को दूर कर देती है और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।
दिल्ली के मंदिरों की सूचि में यह अगला मंदिर संतोषी माता को समर्पित हैं। देवी संतोषी का यह मंदिर वसंत कुंज के हरिनगर में स्थित है। मान्यता है की यहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
भगवान शिव शंकर और माता पार्वती को समर्पित यह प्राचीन मंदिर गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में स्थित है। देशभर में श्री शिव शक्ति मंदिर के नाम से पहचाने जाने वाले इस मंदिर में दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
दिल्ली एनसीआर के आस पास के क्षेत्र में आने वाले यह प्रसिद्ध मंदिर देवी नवदुर्गा को समर्पित है। इस दिव्य मंदिर में देवी मां को समर्पित नौ रूपों का वर्णन किया गया है। यह मंदिर वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।
सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी द्वारा निर्मित यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण और देवी गायत्री को समर्पित है। इस मंदिर को गीता गायत्री धाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र मंदिर गुरुग्राम के साउथ सिटी I के सेक्टर 40 में स्थित है।
गुरुग्राम में स्थित यह प्रसिद्ध मंदिर देवी शीतला को समर्पित है। माता शीतला को चेचक जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लिए जाना जाता है। यहां श्रद्धालु, सुख-समृद्धि और शारीरिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए देवी मां से प्रार्थना करते हैं।
पूर्वाशा काली मंदिर, एक प्रमुख हिन्दू मंदिर है, जिसे आध्यात्मिक शांति केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर में भक्त देश के विभिन्न हिस्सों से देवी काली का आशीर्वाद लेने आते हैं।
दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित इस वैष्णों देवी मंदिर का निर्माण बिल्कुल कटरा वैष्णो देवी मंदिर जैसा है। गुफा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में आप देवी के तीनों स्वरूपों- कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वाला देवी के दर्शन एक ही स्थान पर कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा में स्थित कालीबाड़ी मंदिर एनसीआर के सबसे विशाल और लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। शारदीय नवरात्रि में यहां हर साल दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है।
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में स्थित दुर्गियाना मंदिर देवी दुर्गा को एक प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर में विशेष रूप से नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं की अलग ही रौनक देखने को मिलती हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही देशभर से भक्त इस मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए आते हैं।
नेहरू प्लेस और कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशनों के मध्य स्थित यह काली मंदिर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर परिसर में देवी काली के साथ ही भगवान शिव और राधाकृष्ण की विशाल मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं, हालांकि काली माता की भव्य मूर्ति इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है।