समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

10 Powerful Lord Rama Mantras: श्रीराम के इन महाशक्तिशाली मंत्रों से जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव!

Download PDF

शारदीय नवरात्रि अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। यही वह समय है जब देवी दुर्गा के साथ ही आप अन्य देवताओं की कृपा भी प्राप्त कर सकते है। इस दौरान धर्म के अवतार माने जाने वाले भगवान श्री राम की पूजन का भी विशेष महत्व बताया जाता हैं। शास्त्रों में भगवान राम से जुड़े कुछ शक्तिशाली मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करने से बड़ी-बड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। यहां हम इन्हीं कुछ शक्तिशाली मंत्रो के बारे में बताने जा रहे है-

10 Powerful Lord Rama Mantras: श्रीराम के इन महाशक्तिशाली मंत्रों से जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव!

कहा जाता है कि नवरात्रि के समय भगवान राम के मंत्रों का जाप करने से आप अपनी सभी चुनौतियों को पार कर सकते हैं। आइए, जानते हैं भगवान राम के 10 शक्तिशाली मंत्र (10 Lord Rama Mantras) जो आपके जीवन से सभी कठिनाइयों को दूर करने में सक्षम हैं।

10 Powerful Lord Rama Mantras : भगवान राम के 10 सबसे प्रभावशाली मंत्र

1. राम रामेति जप मंत्र (Ram Rameti Japa Mantra)

"राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।"

अर्थ - जो व्यक्ति भगवान राम के नाम का बार-बार उच्चारण करता है, उसका मन प्रेम और भक्ति से आनंदित हो जाता है।


2. श्री राम तारक मंत्र (Rama Taraka Mantra)

"ॐ श्री राम जय राम जय जय राम"

अर्थ - यह मंत्र भगवान राम की महिमा और उनकी विजय का वर्णन करता है।


3. राम अष्टाक्षर मंत्र (Ram Ashtakshara Mantra)

"रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:॥"

अर्थ - मैं भगवान श्री रामचंद्र, रामाय, रामभद्राय, वेधसे, रघुनाथाय, और सीता के स्वामी को नमन करता हूँ।


4. भगवान राम बीज मंत्र (Bhagawan Rama Beej Mantra)

"ॐ श्री रामाय नमः"

अर्थ - मैं भगवान श्री राम को प्रणाम करता हूँ।


5. राम गायत्री मंत्र (Rama Gayatri Mantra)

"ॐ दशरथाय विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि तन्नो रामः प्रचोदयात्..!!"

अर्थ - हे दशरथ के पुत्र प्रभु श्री राम हम आपका ध्यान करते है। हे सीता के प्रिय पति, हमें बुद्धि प्रदान करें। भगवान राम हमारे मन को प्रकाशित करें।


6. हनुमान राम नाम जप (Hanuman Ram Naam Japa)

"राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने..!!"

अर्थ - मैं राम-राम कहते हुए मन को प्रसन्न करने वाले राम में रमण करता हूं। वह एक राम नाम, भगवान विष्णु के सहस्रनाम के समान ही फलदायक है।


7. राम स्तुति मंत्र (Ram Stuti Mantra)

"ॐ श्री रामचन्द्राय नमः"

अर्थ - मैं चंद्र देवता के समान भगवान श्री राम को प्रणाम करता हूँ।


8. श्रीराम स्तुति (Shri Ram Stuti)

श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंजमुख कर कंज पद कन्जारुणम्।।

अर्थ - हे दयालु मन! श्री रामचंद्र जी का भजन करो। वे जीवन मरण के डर को दूर करते हैं। उनके नेत्र कमल के समान हैं। उनका चेहरा, हाथ और चरण भी लाल कमल जैसे सुंदर हैं।


9. राम रक्षा स्तोत्र मंत्र (Rama Raksha Stotra Mantra)

"आपदामपहर्तारं दातारं सर्व संपदां
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो-भूयो नमाम्य॥"

अर्थ - मैं सभी आपदाओं का हरण करने वाले और सभी संपदाओं को प्रदान करने वाले, सभी लोकों में सबसे सुंदर भगवान श्री राम को बार-बार प्रणाम करता हूँ।


10. श्री राम मंत्र (Shri Ram Mantra)

"जय श्री राम"

अर्थ - भगवान राम की सदा ही जय।


Benefits of Chanting Lord Rama Mantra: भगवान राम के मंत्र जप के अद्भुत लाभ

1. राम मंत्र सरल होते हुए भी अत्यंत प्रभावशाली माने जाते है।

2. यह मंत्र नकारात्मकता को दूर कर पॉजिटिविटी का संचार करता है।

3. इन मंत्रों का निरंतर जाप करने से भगवान राम का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. भगवान राम के ये मंत्र अनावश्यक भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करने वाले माने जाते है।

5. यह मंत्र घर में शांति और सद्भाव लाते हैं। परिवार में तनाव को कम करते है और आपसी सामंजस्य को बढ़ाते है।

डाउनलोड ऐप