समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

5 Wedding Gifts to Avoid: शादी में भूलकर भी न दें ये 5 अशुभ गिफ्ट, नए कपल की खुशियों पर पड़ सकता है बुरा असर

Download PDF

देशभर में इस समय शादी और पार्टियों का सीजन है। शादी एक खास मौका होता है, जो जश्न और खुशहाली से भरपूर होता है। शादी के मौके पर मेहमान आमतौर पर नए शादीशुदा कपल के लिए गिफ्ट लेकर आते है। लेकिन, यह जानना भी जरूरी है कि दूल्हा-दुल्हन को कौन से उपहार नहीं देने चाहिए। ऐसे कौनसे गिफ्ट्स हैं, जो उनके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं? आइए, इस ब्लॉग में जानते हैं।

5 Wedding Gifts to Avoid: शादी में भूलकर भी न दें ये 5 अशुभ गिफ्ट, नए कपल की खुशियों पर पड़ सकता है बुरा असर

शास्त्रों में उल्लेख है कि कुछ चीजें शादीशुदा कपल के जीवन में तनाव या परेशानी ला सकती हैं। ऐसे कई उपहार हैं जिन्हें किसी भी हालत में शादी के तोहफ़ों में शामिल नहीं करना चाहिए। यहां हम उन तोहफ़ों की लिस्ट दे रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।


5 Items You Should Avoid as a Wedding Gift : शादी में ये 5 चीजें कभी गिफ्ट में न दें

1. परफ्यूम

ध्यान रखें कि दूल्हा-दुल्हन को परफ्यूम गिफ्ट में न दें। यह अशुभ माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इससे कपल के बीच झगड़ें और तनाव बढ़ सकते है।


2. पर्स

परफ्यूम के अलावा, शादी के दिन कपल को पर्स गिफ्ट में न दें। माना जाता है कि ऐसा गिफ्ट कपल की फाइनेंशियल कंडीशन पर बुरा असर डाल सकता है। यह धन के आगमन को रोक सकता है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ा सकता है।


3. काले रंग की वस्तुएं

शादीशुदा कपल को काले रंग की चीजें गिफ्ट में न दें। जैसे काले कपड़े, काली चूड़ियां, जूते, चप्पल या घड़ी। काला रंग नेगेटिविटी को आकर्षित कर सकता है। ऐसे में, दूल्हा-दुल्हन को काले रंग की चीजें देने से बचें।


4. घड़ियां और क्लॉक

घड़ियां समय की प्रतीक होती हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार, इन्हें रिश्तों में देरी या दूरी का संकेत माना जाता है। खासकर कपल्स के लिए, घड़ी गिफ्ट करना गलतफहमियां बढ़ा सकता है। वही कुछ लोग मानते हैं कि यदि क्लॉक गिफ्ट करना चाहे तो इसे एक छोटे से सिक्के के साथ ही गिफ्ट करें। ऐसा करने से गिफ्ट का बुरा असर कम हो जाएगा।


5. नेगेटिविटी फैलाने वाले गिफ्ट

कभी-कभी हमें नहीं पता चलता, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनका नकारात्मक अर्थ होता है।जैसे, चाकू जैसी नुकीली चीजें टूटे हुए रिश्तों का प्रतीक मानी जाती हैं। इसी तरह, घड़ी विदाई या मौत से जुड़ी होती है। और रूमाल अंतिम संस्कार से संबंधित होते हैं।ऐसे में आप सबसे पहले इन चीज़ों के बारे में अच्छे से रिसर्च करें। फिर ही गिफ्ट का चयन करें।


Best Gifts for Bride and Groom : दूल्हा दुल्हन के लिए बेस्ट गिफ्ट

जहां कुछ गिफ्ट नए कपल के लिए नेगेटिविटी और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकते है। तो वही कुछ तोहफें ऐसे भी बताएं गए है, जो दूल्हा-दुल्हन के जीवन में पॉजिटिविटी और खुशहाली लाते हैं। आइए जानते है, ये चीजें कौन सी हैं-

1. क्रिस्टल बॉल

वास्तु शास्त्र में फेंग शुई आइटम्स को शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल बॉल एक सजावट की वस्तु से कई अधिक है। माना जाता है कि यदि क्रिस्टल बॉल गिफ्ट में दी जाए, तो यह कपल के जीवन में खुशियां लाती है।

2. तांबे और पीतल के बर्तन

तांबे और पीतल के बर्तन शादी के लिए अच्छे गिफ्ट होते हैं। इन बर्तनों को दूल्हा-दुल्हन को उपहार में देना एक शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं, ये बर्तन न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं बल्कि घर में समृद्धि और धन की वृद्धि भी करते हैं।

3. सोने या चांदी के सिक्के

सोने और चांदी के सिक्के न केवल खूबसूरत होते हैं बल्कि यह अच्छी किस्मत का भी प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए, ये सिक्के हिंदू शादी के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट आइडिया हैं। यह गिफ्ट दूल्हा-दुल्हन को ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ दिया जा सकता है।


शादी में नवविवाहित जोड़े को उपहार (5 Wedding Gifts to Avoid) देते समय खास ध्यान रखें। परफ्यूम, पर्स, काले रंग की वस्तुएं, घड़ियाँ और नुकीली चीज़े जैसे तोहफ़े नकारात्मकता ला सकते हैं। यहां तक कि नए कपल के रिश्तों में तनाव भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनसे बचें।

डाउनलोड ऐप