समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Benefits of Rakt Gunja Mala: कर्ज़ से परेशान हैं? रक्त गुंजा माला आपके लिए साबित हो सकती है रामबाण उपाय!

Download PDF

रक्त गुंजा माला एक विशेष माला है, जो लाल गुंजा के बीजों से बनती है। धार्मिक दृष्टि से इन बीजों को बहुत महत्व दिया जाता है। खासतौर पर नवरात्रि के दौरान, यह माला विशेष महत्व रखती है। इस माला का उपयोग मुख्य रूप से धन वृद्धि और नज़र दोष को दूर करने के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि में रक्त गुंजा माला का प्रभाव इतना शक्तिशाली होता है कि इसे पहनने या मंत्र जाप करने से बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी दूर किया जा सकता है।

Benefits of Rakt Gunja Mala: कर्ज़ से परेशान हैं? रक्त गुंजा माला आपके लिए साबित हो सकती है रामबाण उपाय!

तो, आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान रक्त गुंजा माला (rakt gunja mala) के कुछ अद्भुत लाभ!

About Rakt Gunja Mala : क्या है रक्त गुंजा माला?

रक्त गुंजा माला, गुंजा पौधे (एब्रस प्रीकेटोरियस) के लाल बीजों से बनी एक विशेष माला है। खासकर नवरात्रि के दौरान, देवी दुर्गा की पूजा में इसका विशेष महत्व है। रक्त गुंजा माला (Rakt Gunja Mala) में आमतौर पर 108 मनके होते हैं। जिन्हे खास तौर देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा की उपासना के लिए किया जाता है।

रक्त गुंजा के अलावा, गुंजा माला सफेद (white gunja mala)और काले रंग (black gunja mala) में भी पाई जाती है। इन दोनों रंगों की मालाओं का भी विशेष महत्व है।


Benefits of Rakt Gunja Mala : रक्त गुंजा माला के अद्भुत लाभ

1. धन-समृद्धि में वृद्धि

रक्त गुंजा माला को वित्तीय लाभ और समृद्धि को आकर्षित करने का एक प्रभावशाली उपाय माना जाता है। इसे धारण करने से धन आगमन के नए मार्ग खुलते है और आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है।

2. सौभाग्य और खुशहाली का आगमन

ऐसा कहा जाता है कि रक्त गुंजा माला पहनने से न सिर्फ भाग्य में उन्नति होती है, बल्कि जीवन में चल रही तमाम तनाव और परशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस माला के नियमित जाप से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

3. नकारात्मक शक्तियों से बचाव

रक्त गुंजा माला खासतौर पर नेगेटिविटी को दूर करने के एक शक्तिशाली माध्यम माना जाता है। नेगेटिविटी के चलते अक्सर घर व ऑफिस में तनाव का माहौल बना रहता है। ऐसे में रक्त गुंजा माला धारण करने से घर और परिवार में शांति और सुकून का वातावरण बना रहता है।

4. देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्त गुंजा माला देवी लक्ष्मी का ही एक प्रतीक है। इसे पहनने से आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ देवी महालक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यही कारण है की इस माला से मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करने पर धन-संबंधी समस्याओं को हल किया जा सकता है।

5. देवी दुर्गा का आशीर्वाद

गुंजा के बीजों को बहुत ही शुभ माना जाता है। देवी दुर्गा की पूजा में इनका उपयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। नवरात्रि के दौरान, रक्त गुंजा माला पहनने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां दुर्गा को समर्पित विशेष यंत्र जैसे दुर्गा बीसा यंत्र, श्री नवदुर्गा यंत्र को सिद्ध करते समय भी आप इस विशेष माला का प्रयोग कर सकते है। नवरात्रि के पावन दिनों में इन यंत्र की स्थापना करना बहुत फलदायक माना जाता है।

6. व्यावसायिक सफलता में वृद्धि

बिजनेस या किसी भी स्टार्टअप के लिए रक्त गुंजा माला एक खास उपाय है। कहा जाता है नवरात्रि के समय यदि रक्त गुंजा माला से मां दुर्गा के विशेष मंत्रों का जाप किया जाए, तो यह बिजनेस में अपार सफलता और प्रॉफिट बढ़ाने में मदद करती है।

बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए रक्त गुंजा माला के विशेष उपाय बहुत प्रभावशाली है।


How to Use Rakt Gunja Mala During Navratri: कैसे उपयोग करें रक्त गुंजा माला

1. मंत्र-जाप के लिए

नवरात्रि में अक्सर देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त विशेष मंत्रों का जाप करते हैं। आप अपनी रक्त गुंजा माला का प्रयोग यहां दिए गए देवी दुर्गा के बीज मंत्रो का जाप करें-

ॐ दुं दुर्गायै नमः॥
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥

ध्यान रखें की 108 बार मंत्र जाप करना सबसे अधिक लाभदायक है। हर माला के मनके से एक बार मंत्र जाप करें।

2. धारण करने के लिए

कहा जाता है नवरात्रि के नौ बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली होते है। इस समय मां दुर्गा के आशीर्वाद को जल्द आकर्षित किया जा सकता है। ऐसे में इन दिनों में रक्त गुंजा माला पहनने से आपको एक सुरक्षा कवच मिलता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और मानसिक शांति बनाए रखता है।

3. ध्यान के लिए

रक्त गुंजा माला का उपयोग ध्यान-साधना (Meditation) में करना बहुत लाभकारी माना जाता है। यह माला मानसिक शांति को बढ़ावा देती है, शरीर के चक्रो को बैलेंस करती है और सभी तरह के नेगेटिव विचारों को दूर करने में मदद करती है।

Buy Natural Rakt Gunja Seeds Mala

Rakt Gunja Mala Ke Upay : रक्त गुंजा माला के उपाय

1. माना जाता है नए वर-वधू को लाल गुंजा पहनाने से बुरी नजर से बचाव होता है।

2 . लाल गुंजा साथ रखने से भाग्य में सुधार होता है और आकस्मिक दुर्घटनाओं से रक्षा मिलती है।

3. नवजात शिशु या छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए 5 या 11 गुंजा बच्चे के ऊपर से उतारकर जला दें।

4. धन आकर्षित करने और कर्ज से मुक्ति के लिए नवरात्रि में यह माला पहनें और मां दुर्गा के विशेष मंत्रो का जाप करें।

5. नौकरी से जुड़ी समस्याओं और पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार को लाल गुंजा माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें।

डाउनलोड ऐप