समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदे ये वस्तुएं, जीवन में कभी नहीं होगा धन का अभाव

Download PDF

धनतेरस, या धनत्रयोदशी, समृद्धि और धन का जश्न मनाता है। धनतेरस का यह पर्व, पांच दिवसीय- दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस शब्द को धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने के तेरहवें दिन यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष, 10 नवंबर 2023 (dhanteras date) को धनतेरस मनाया जाएगा।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदे ये वस्तुएं, जीवन में कभी नहीं होगा धन का अभाव

धार्मिक परम्पराओं के अनुसार, धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि लाती है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, घर, वाहन, घरेलू सामान आदि शुभ शगुन माने जाते है। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस अवसर पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार कोई शुभ वस्तु खरीदेंगे तो देवी लक्ष्मी और कुबेर की कृपा आप पर बनी रहेगी।

यहां हम आपको अपनी राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदी जाने वाली कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पूरे वर्ष आय में वृद्धि करने के साथ-साथ सौभाग्य भी लाता है।

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं

मेष राशि

मेष राशि के लिए इस दिन कांसे के बर्तन, सोना आदि खरीदना आपके लिए लाभदायक रहेगा। धनतेरस पर पन्ना एक शुभ रत्न है। इन वस्तुओं को खरीदने से आपको तरक्की मिलेगी।

वृषभ राशि

शुक्र, वृषभ राशि का स्वामी है, इसलिए चांदी की चीजें खरीदना अच्छा रहेगा। हीरा जड़ित कोई आभूषण बेहतरीन होगा। हालांकि चांदी के सिक्के या आभूषण भी अपने बजट के अनुसार खरीद सकते है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि जातकों के लिए चांदी के सिक्के,बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ होगा। इसके साथ ही आप सोने और पीतल की चीजें भी खरीद सकते हैं। यह धातू आपके जीवन तरक्की और सुख-समृद्धि लाएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना उत्तम रहेगा। माणिक्य आपका भाग्यशाली रत्न है। अगर आपका बजट सीमित है तो आप सोना चढ़ाया हुआ सामान खरीद सकते है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को चांदी के आभूषण, चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, चांदी का कॉपर श्री यंत्र, मोती का हार, चांदी जड़ी अंगूठियां आदि खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए शुभता लाएगा।

कन्या राशि

बुध कन्या राशि का स्वामी है। धनतेरस पर फूल के बर्तन या कांसे खरीदने से आपका बुध ग्रह मजबूत होगा। इनके भाग्यशाली रत्न पन्ना और मोती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, चांदी या आभूषण खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अनेकों शुभ लाभ प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

धनतेरस पर चांदी के आभूषण और चांदी की कटलरी खरीदना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत है। इससे आपके धन में वृद्धि होती है।

धनु राशि

धनतेरस के दिन धनु राशि वालों को स्टील के बर्तन या गाड़ी खरीदनी चाहिए। साल भर आप प्रगति करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। धनतेरस पर इसका मतलब है कि आपको जीवन भर धन की कमी नहीं होगी।

कुंभ राशि

धनतेरस पर कुंभ राशि वाले जातकों को सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देगा और आय के नए स्तोत्र को आकर्षित करेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को धनतेरस के दिन कार और लोहे की चीजें खरीदनी चाहिए। इसके बाद आप चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।

डाउनलोड ऐप