समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

December 2023 Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल? जाने अपना वीकली राशिफल

Download PDF

दिसंबर 2023 में, 4-10 दिसंबर से पहला सप्ताह शुरू होने जा रहा है । हिंदू पंचांग के अगहन मास में यह महीना आएगा। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें कालभैरव अष्टमी और उत्पन्ना एकादशी शामिल हैं।

December 2023 Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल? जाने अपना वीकली राशिफल

इस सप्ताह, चंद्रमा सहित कई ग्रहों की राशियां बदल जाएंगी, जो सभी पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेंगे। आइये जानते है, ज्योतिशास्त्र के अनुसार क्या रहेगा आपका साप्ताहिक राशिफल-

December 2023 Weekly Horoscope | साप्ताहिक राशिफल (दिसंबर) 2023

मेष राशिफल | Aries

आपकी सेहत इस सप्ताह काफी सुधर जाएगी। नौकरी में स्थिति कुछ कठिन होगी। इस सप्ताह बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौजवानों को उनके करियर के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है।


वृषभ राशिफल | Taurus

इस सप्ताह आप बहुत थकान महसूस करेंगे। सप्ताह प्रेम और रिश्तों में सुखद रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है, जो आपको पूरे सप्ताह प्रसन्न करेगा। इसके अलावा आपकी होने वाले पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।


मिथुन राशिफल | Gemini

इस सप्ताह आपको शांत रहना चाहिए। पैसों से जुड़े मामलों में निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श करें। यदि इस सप्ताह भी आपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं किया तो बजट बिगड़ सकता है।


कर्क राशिफल | Cancer

आज कर्क राशि के लोगों को पुराने भुगतान मिल सकते हैं। न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे थकान महसूस होगी। इस सप्ताह आपको करियर के लिए कोई अद्भुत मौका मिल सकता है।


सिंह राशिफल | Leo

इस राशि के लोगों की साहस की सराहना होगी। बिजनेस पार्टनर मदद करेगा। बेहतर काम करने पर आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में एक नवजात बच्चा शामिल हो सकता है।


कन्या राशिफल | Virgo

इस सप्ताह आप सिर्फ अपने काम पर ध्यान देंगे, जो आपको निकट भविष्य ले लिए अत्याधिक फायदेमंद होगा। जीवन साथी हर समय आपका पूरा सहयोग करेगा। आप अपने भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम रहेंगे।


तुला राशिफल | Libra

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यवसायिक तौर पर गंभीर निर्णय लेने होंगे। इस सप्ताह आप अपने आसपास के लोगों से संतुष्ट होंगे। इस अलावा, इससप्ताह आपको अपने स्वभाव को बदलना होगा। वही न चाहते हुए भी आपको कुछ काम करने पड़ेंगे।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio

इस सप्ताह आपको बिजनेस में एक बड़ी चुनौती मिलेगी। नौकरी में अनुशासन की कमी आपको मुसीबत में डाल देगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए।


धनु राशिफल | Sagittarius

इस सप्ताह आप बिजनेस में जोखिम लेने से कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे। आपको हर हफ्ते मनपसंद भोजन मिलेगा। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थय अच्छे रहेंगे।


मकर राशिफल | Capricorn

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह परेशान कर सकता है, जिसके चलते आप एक्टिव नहीं रहेंगे। आप परिवार की हर जिम्मेदारी को सही ढंग से पूरा करेंगे। आपकी आय में सुधार होगा और शायद पार्ट-टाइम नौकरी मिल जाएगी।


कुंभ राशिफल | Aquarius

इस सप्ताह आपका बजट खराब हो सकता है क्योंकि आप खुद पर अधिक खर्च कर सकते हैं। घर-परिवार का कोई भी फैसला विचार-विमर्श से करें। आपके पार्टनर और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।


मीन राशिफल | Pisces

मीन राशि से जुड़ें सभी जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लोग आपके काम और कार्यों की प्रशंसा करेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी लव लाइफ अच्छी चलेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

डाउनलोड ऐप