होली एक ऐसा त्यौहार है, जो अपने साथ रंगों और खुशियों की सौगात लेकर आता है। होली एक महत्वपूर्ण त्यौहार है,जिसे हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य की शुरुआत पंचांग देखकर की जाती है,और होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के लिए यह और भी महत्व रखता है। ऐसे में यहां हम होली 2025 के शुभ मुहूर्त से लेकर शुभ योग व राहुकाल तक के महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है, तो इसे अंत ज़रूर पढ़े-
सनातन धर्म में जब भी किसी विशेष पूजन या मांगलिक अनुष्ठान संपन्न करने की बात आती है, तो शुभ मुहूर्त व शुभ संयोग के लिए पंचाग अवश्य देखा जाता है। यदि आप भी होली पूजन के लिए विशेष मुहूर्त देख रहे है, तो आज का ये ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा।
तो आइए जानते है होली 2025 का शुभ मुहूर्त (Holi Shubh Muhurat 14 March 2025) अशुभ समय, राहुकाल, शुभ योग और होली के दिन का पंचांग (Holi Panchang in Hindi)-
होलिका दहन तिथि - 13 मार्च 2025
आपको बता दें की होलिका दहन के दिन जहां एक ओर भद्रा का साया होगा, तो वही दूसरी ओर होली पर चंद्र ग्रहण रहेगा। चूंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसीलिए भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा।
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्यौहार मनाया जाता हैं। यह तिथि इस साल 13 मार्च 2025 से शुरू होगी, वहीं अगले दिन सुबह 10.35 से लेकर 14 मार्च 2025 की दोपहर 12.23 तक इस तिथि का समापन होगा। होली 2025 का पंचांग (holi 2025 panchang) इस प्रकार है-
आइए, जानते हैं कि इस साल होली के दिन, 14 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 14 March 2025) के लिए कौन से शुभ मुहूर्त है-
प्रातः 4.55 से 5.44 तक
दोपहर 02.30 से 03.18 तक
दोपहर 12.07 से 12.54 तक
दोपहर के 12.07 से 12.54 तक
रात के 12.06 से 12.54, 15 मार्च
रात 12.56 से 2.42, 15 मार्च
होली 2025 के अशुभ मुहूर्त की बात करें तो होली के दिन, दोपहर 3:30 से शाम 5:59 तक यमगण्ड रहेगा, सुबह 6:46 से 11:42 तक आडल योग होगा, और सुबह 8:02 से 9:31 तक गुलिक काल रहेगा।