समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Holi Ke Bhajan | होली के सबसे लोकप्रिय भजन | Top 10 Holi Bhajan

Download PDF

फाग महीना... यह महीना ढेर सारी मस्ती अपने साथ लाता है। सच कहें तो होली का मज़ा ही नाचने गाने में है। हिन्दुस्तान ही नहीं, देश विदेश से लोग होली खेलने भारत आते हैं और होली के रंग में रंग जाते हैं। यहाँ होली के कई गाने व भजन लोगों को खुश कर जाते हैं और उनकी ज़िन्दगी की एक और होली यादगार बना जाते हैं।

 Holi Ke Bhajan | होली के सबसे लोकप्रिय भजन | Top 10 Holi Bhajan

होली बिना मौज-मस्ती के ऐसी है जैसे राधा बिना कृष्ण। और इसी मस्ती को बढ़ता है परिवार। परिवार के साथ होली ही क्या, कोई भी पर्व ख़ास बनाया जा सकता है। होली के गीत, होली के पकवान जैसे गुजिया, होली के रंग, और ठंडाई को कैसे भूल सकते हैं। होली के पर्व पर एक और चीज़ का चलन है, भांग। लोग इसे नशे के लिए नहीं, बस मनोरंजन और मौज-मस्ती के लिए पीते हैं।

फाग महीना आते ही होली के भजन दिमाग में आने लगते हैं। मंदिरों में होली के उत्सव होली से 1 महीने पहले ही शुरू हो जाते हैं। राधा कृष्ण और शिव जी के भजनो से भारत के मंदिरों में रौनक सी आ जाती है। जयपुर के गोविन्द देव जी मंदिर की होली तो देखने ही बनती है। वहां गुलाल और फूलों की होली खेलने दुनियाभर से लोग आते हैं और इस शानदार होली का भाग बनते हैं। मंदिरों में होली ज़्यादातर फूलों से खेली जाती है। इस पूरी होली की जान होती है होली के भजन। हमने आपके लिए होली के प्रसिद्द और ख़ास भजनों की सूची तैयार की है जिसे आप पढ़ भी सकते हैं और सुन भी सकते हैं।


Top 10 Holi Bhajan | होली के भजन | Holi Ke Bhajan


  1. Aaj Biraj Mein Hori Re Rasiya | आज बिरज में होली रे रसिया
  2. Jahan Jahan Radhe Wahan Jayenge Murari | जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी
  3. Holi Khelan Aayo Shyam Aaj | होली खेलन आयो श्याम आज
  4. Rasiya Ko Naar Banao Ri | रसिया को नार बनाओ री रसिया को
  5. Holi Khel Rahe Nandlal | होली खेल रहे नंदलाल
  6. Bhaga Re Bhaga Dekho Nandlala | भागा रे भागा देखो नंदलाला
  7. Rang Mat Daare Re Sanwariya | रंग मत डारे रे सांवरिया
  8. Holi Khele Re Sanwariya Holi Khele Re | होली खेले रे सांवरिया होली खेले रे
  9. Holi Khel Rahe Shivshankar Gaura Parvati Ke Sang | होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती के संग
  10. Baba Shyam Ke Darbar Machi Re Holi | बाबा श्याम के दरबार मची रे होली

होली के भजन सुनते ही नाचने गाने का मन करता है। होली के इन भजनों के अतिरिक्त भी बहुत से ऐसे भजन भी हैं जो यहाँ नहीं दिए गए हैं। होली में मस्ती करने के साथ साथ हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना अतिआवश्यक है। पानी का कम इस्तेमाल करें और किसी भी पशु पे रंग ना डालें, यह उनके शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। धर्मसार की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Read About: Hanuman Chalisa Lyrics

डाउनलोड ऐप