कुबेर देवता को सुख-समृद्धि और धन का स्वामी माना जाता है। इन्हें जल्द प्रसन्न करने के लिए श्री कुबेर यंत्र सबसे शक्तिशाली उपाय है। इस अद्भुत यंत्र को धन का चुंबक भी कहा जाता हैं। धार्मिक ग्रंथों में एक खास बात बताई गई है। अगर कुबेर देव की पूजा मां लक्ष्मी के साथ की जाए, तो आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते है। धन आकर्षित करने के लिए न जानें कितने ही वास्तु विशेषज्ञ घर और ऑफिस में कुबेर यंत्र स्थापित करने का सुझाव देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुबेर यंत्र को कहां स्थापित करना सबसे लाभकारी होता है? यदि नहीं, तो यह ब्लॉग जरूर पढ़ें।
धन के देवता और यक्षों के राजा भगवान कुबेर को हिन्दू धर्म में विशेष उपाधि प्राप्त है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। यह दिशा धन और करियर से जुड़ी होती है। आइए जानते है, कुबेर यंत्र से जुड़ें ऐसे ही कुछ खास लाभ-
घर और ऑफिस में कुबेर यंत्र (Kuber Yantra Benefits in hindi) के लाभ इस प्रकार है-
मान्यता है की कुबेर यंत्र बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभावों को आकर्षित करता है। जिससे आपको प्रोफेशनल क्षेत्र में सफलता मिलती है।
जीवन में किसी भी तरह के आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए कुबेर यंत्र एक बेहतरीन उपाय है। इस यंत्र (Kuber yantra) की विधिपूर्वक स्थापना करने पर यह तेजी से धन को आकर्षित करता हैं। यदि आपके जीवन में भी किसी प्रकार की धन संबंधी परेशानी है, तो आप भी घर या ऑफिस में इस प्रभावशाली यंत्र को स्थापित कर सकते है।
कुबेर यंत्र में भगवान कुबेर का विशेष आशीर्वाद समाहित होता है। जब आप इसे घर में स्थापित करते हैं, तो पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है। रोज़ के झगड़े और तनाव खत्म हो जाते हैं। परिवार में खुशी और सुख बना रहता है। साथ ही सभी सदस्यों के जीवन में खुशहाली आती है।
भगवान कुबेर धन और वैभव के देवता हैं। जहां कुबेर का वास होता है, वहां हमेशा यश और समृद्धि बनी रहती है। कुबेर यंत्र की स्थापना से घर और ऑफिस में कभी धन की कमी नहीं होती। साथ ही, धन की देवी की कृपा बनी रहती है। इससे धन का प्रवाह बढ़ता है। कारोबार की आर्थिक समस्याएं कम होती हैं। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होती हैं।
कुबेर यंत्र को बिजनेस में विकास और नौकरी में प्रमोशन के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। अगर इसे सही दिशा में स्थापित किया जाए, तो यह कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करता है। ऑफिस में इस यंत्र की स्थापना से मुनाफा तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही, आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिलते है।
अक्सर ऐसा देखा जाता है की धन-संबंधी परेशानियां मानसिक तनाव का कारण बनती है। ऐसे में कुबेर यंत्र (Kuber yantra benefits) के प्रभाव से इन सभी समस्याओं से निजात मिलता है। इससे आपकी चिंताएं कम होती हैं और मन शांत रहता है। कुबेर यंत्र के प्रभाव से आसपास सकारात्मकता आती है। वही नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से भी सुरक्षा मिलती है।
जिससे आपके परिवार में शांति और बिजनेस में तरक्की मिलती है।
Also Read: Kuber Yantra ke Upay
उत्तर दिशा भगवान कुबेर की है। इसे धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है। इसीलिए, कुबेर यंत्र को अपने घर या ऑफिस के उत्तर कोने में रखें।
जहां आप अपना पैसा रखते हैं, वहां यंत्र का प्रभाव सबसे अधिक होता है। व्यवसायियों के लिए, कैश काउंटर या तिजोरी में कुबेर यंत्र रखना बेहद लाभकारी है।
कुबेर यंत्र (Kuber yantra) को हमेशा लकड़ी की टेबल या चौकी पर रखें। लकड़ी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। हालांकि धातु की सतह से बचें। यह धातु ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट डाल सकती है।
अगर आप व्यवसाय के मालिक हैं, तो अपनी डेस्क पर कुबेर यंत्र रखना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी वित्तीय सफलता को बढ़ाता है। इसके साथ ही बेहतर डिसीजन मेकिंग में भी मदद करता है।
• सबसे पहले को स्वर्ण, तांबा या अष्टधातु से बने हुए यंत्र का चयन करें।
• कुबेर यंत्र को मंगलवार या शनिवार के दिन स्थापित करना अधिक शुभ है।
• इसे घर के लिए उत्तर या पूर्व उत्तर कोने में रखें। ऑफिस में इसे उत्तर क्षेत्र में रखें।
• स्थापना से पहले गंगाजल या कच्चे दूध का प्रयोग करें और यंत्र का अभिषेक करें।
• पूजन चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब इस पर यंत्र स्थापित करें।
• यंत्र पर पीले या लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं। फिर यंत्र के सामने दीया, धूपबत्ती जलाएं।
• यंत्र स्थापित करने से पहले ‘ओम कुबेराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। ध्यान रखें की इस यंत्र का नियमित रूप से पूजन करें।
• अब भगवान कुबेर से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस यंत्र को मंदिर या तिजोरी में स्थापित करें।
कुबेर यंत्र (Kuber yantra online) को धन का चुंबक कहा जाता है। यहां दी गई विधि से कुबेर यंत्र की स्थापना करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे उत्तर दिशा में घर या ऑफिस में रखने से धन आकर्षित होता है। आर्थिक संकट दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है। नियमित पूजा से इसके लाभ बढ़ते हैं।
Buy Premium Quality Shree Kuber Yantraयहां दिए गए बटन पर क्लिक कर आप घर बैठे यह यंत्र आर्डर कर सकते है।