समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Rudraksha Bracelet Benefits: रुद्राक्ष ब्रेसलेट लाभ जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान, जानें फायदे और जरूरी नियम!

Download PDF

रुद्राक्ष भगवान शिव को अत्याधिक प्रिय वस्तु हैं। प्राचीन काल से ही साधु-महात्माओं को रुद्राक्ष धारण करते हुए देखा गया है। यह केवल माला ही नहीं बल्कि ब्रेसलेट (rudrakhha bracelet) के रूप में भी पहना जाता है। कहा जाता है कि रुद्राक्ष ब्रेसलेट में भोलेबाबा का दिव्य आशीर्वाद छिपा होता है।आज हम रुद्राक्ष ब्रेसलेट के आध्यात्मिक लाभों पर चर्चा करेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे की आखिर इस रुद्राक्ष ब्रेसलेट को धारण करने के क्या लाभ है-

Rudraksha Bracelet Benefits: रुद्राक्ष ब्रेसलेट लाभ जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान, जानें फायदे और जरूरी नियम!

शास्त्रों में रुद्राक्ष को दिव्य और अद्भुत शक्ति माना गया है। कहा जाता है कि रुद्राक्ष बुरी शक्तियों को दूर करता है। रुद्राक्ष माला के साथ-साथ ब्रेसलेट के रूप में भी पहना जाता है। जब कोई रुद्राक्ष ब्रेसलेट (rudrakhha bracelet benefits) पहनता है, तो उसे भगवान शिव से जुड़ाव महसूस होता है। साथ ही, उस पर बाबा महाकाल की विशेष कृपा भी बरसती है।

What is Rudraksha Bracelet? रुद्राक्ष ब्रेसलेट क्या है?

रुद्राक्ष ब्रेसलेट एक पवित्र एक्सेसरी है। इसे विशेषकर, भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पहना जाता है। यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। जो लोग रुद्राक्ष माला नहीं पहनना चाहते, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह अद्भुत ब्रेसलेट आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में सहायक है। साथ ही, मन को शांत करता है और पॉजिटिविटी का संचार करता है। पुरुष, महिलाएं और बच्चे, सभी इसे पहन सकते हैं।


Rudraksha Bracelet Benefits: रुद्राक्ष ब्रेसलेट के लाभ

1. नींद की परेशानी से राहत

आजकल दौर में नींद से जुड़ी समस्याएं अक्सर देखने को मिलती है। यहां रुद्राक्ष ब्रेसलेट मददगार साबित हो सकता है। यह शरीर की सर्कैडियन लय को संतुलित करता है। जिसे हम स्लीप साइकिल भी कहते हैं। महाकाल को समर्पित यह रुद्राक्ष ब्रेसलेट नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर है।


2. शनि व काल सर्प दोष से राहत

ज्योतिष शास्त्र में रुद्राक्ष ब्रेसलेट के अनेकों लाभ बताएं गए है। रुद्राक्ष ब्रेसलेट (Rudraksha Bracelet Benefits in hindi) कुंडली में आने वाले कई ग्रह दोषों से राहत दिलाता है। यह विशेष रूप से शनि, राहु-केतु, मंगल व कालसर्प जैसे दोषों से बचाव करता है। जब कुंडली में यह ग्रह शांत होते है, तो जीवन में चल रही बाधाएं स्वयं दूर हो जाती है।

Also Read: Chain Style Rudraksha Bracelet Benefits in Hindi

3. मानसिक शांति और ध्यान में वृद्धि

रुद्राक्ष ब्रेसलेट पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर होता है। यह मन को शांत कर, मस्तिष्क को सक्रिय करता है। इसे ब्रेसलेट को पहनने से सोचने की क्षमता बेहतर होती है। फोकस बढ़ता है और आंतरिक शान्ति मिलती है। आप ऑफिस या कॉलेज में डेली एक्सेसरी के तौर पर भी इसे पहन सकते है। तनावपूर्ण स्थिति में यह ब्रेसलेट बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।


4. तनाव और चिंता से राहत

रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनने के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं। इनमें से एक प्रमुख लाभ है, स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करना। रुद्राक्ष ब्रेसलेट के दिव्य मनकों में विद्युत चुम्बकीय गुण होते हैं। यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। जिससे आपके नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचता हैं। साथ ही, रुद्राक्ष ब्रेसलेट कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में भी मदद करता है। इससे मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है।


5. नकारात्मक शक्तियों से बचाव

कभी न कभी, हम अपने आस-पास नेगेटिव ऊर्जा महसूस करते हैं। ऐसे समय में यह रुद्राक्ष ब्रेसलेट एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह न केवल हमारे पास आने वाली बुरी शक्तियों को दूर करता है। रुद्राक्ष ब्रेसलेट को हाथ में धारण करने से हमें अपने आस-पास अद्भुत शक्ति का अनुभव होता है। भोलेबाबा की कृपा सदा हमारे साथ रहती है।


Rudraksha Bracelet Wearing Tips: रुद्राक्ष ब्रेसलेट धारण करने के नियम

रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनने के कोई सख्त नियम नहीं हैं। आप इसे एक स्टाइलिश एक्सेसरी की तरह भी पहन सकते हैं। बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे, मांस-मछली से परहेज करें। श्मशान घाट पर इसे धारण न करें। समय-समय पर अपने ब्रेसलेट को साफ करते रहें।

Dharmsaar Rudraksha Bracelet Collection

धर्मसार पर रुद्राक्ष ब्रेसलेट (Rudraksha Bracelet online) का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है। आप खुद के लिए या गिफ्ट के तौर पर यह ब्रेसलेट ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं।

डाउनलोड ऐप