समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Independence Day 2023 | स्वतंत्रता दिवस 2023 | जानें भारत की आज़ादी से जुड़े रोचक व महत्वपूर्ण तथ्य!

Download PDF

जय हिन्द! स्वतंत्रता दिवस भारत के एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के दिन यह पर्व मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947, एक ऐसा ऐतिहासिक दिन है, जब ब्रिटिश राज के चंगुल से भारत को आजादी मिली है। वर्त्तमान समय से लगभग 75 साल पहले इसी दिन, दिल्ली के लाल किले पर भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

Independence Day 2023 | स्वतंत्रता दिवस 2023 | जानें भारत की आज़ादी से जुड़े रोचक व महत्वपूर्ण तथ्य!

भारतीय इतिहास में 15 अगस्त सबसे महत्वपूर्ण दिवस के रूप में जाना जाता है। यह दिन उन बहादुर देशभक्तों के निस्वार्थ बलिदानों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने देशवासियों को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी जान तक की भी परवाह नहीं की और स्वतंत्रता संग्राम को जीवित रखा। भारत का सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 को मनाया गया था। जिसके बाद यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। इसी दिन नेहरू जी समेत समस्त देशवाशियों ने पहली बार आजाद भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

Independence Day 2023: 2023 में स्वतंत्रता दिवस कब है?

भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को देशभर में सार्वजनिक अवकाश होता है, जिसके चलते समस्त सरकारी दफ्तरों समेत निजी कार्यालय, दुकानें व स्कूल इत्यादि बंद रहते है। स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक दिन को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर भारत के प्रधान मंत्री द्वारा लाल किले से पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।


Why Independence Day is celebrated? स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?

देश में आजादी और स्वतंत्रता के दिन का जश्न मनाने के लिए हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह उन अगिनित स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने कभी ब्रिटिश शासन के सामने घुटने नहीं टेके और डटकर उनका मुकाबला किया। वे स्वतंत्रता सेनानियों का ही बलिदान था, जिस कारण से भारत को ब्रिटिश प्रशासन 100 सालों को बाद आजादी मिली।

स्वतंत्रता दिवस का दिन ब्रिटिश शासन से मुक्त, एक आजाद भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही यह दिन, स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीयता एकजुटता और देशभक्ति की भावना फैलाने वाला एक राष्ट्रीय पर्व है।


Interesting Facts about India's Independence Day| भारत की आज़ादी से जुड़े रोचक तथ्य

• 15 अगस्त 1947 के समय, देश के अंतिम वायसराय के रूप में, भारत के पहले गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन को चुना गया था।

• भारत ने 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने तक किंग जॉर्ज VI को राज्य के प्रमुख के रूप में बरकरार रखा गया था।

• महात्मा गांधी दिल्ली में पहला स्वतंत्रता दिवस के जश्न का हिस्सा नहीं बने थे, क्योंकि वह बंगाल में हिन्दू-मुस्लिम दंगों को खत्म करने के लिए काम कर रहे थे।

• भारत की आजादी से एक दिन पहले पाकिस्तान को आजादी मिली क्योंकि आखिरी वायसराय को दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना था।

• जब भारत से पाकिस्तान बना तो बांग्लादेश देश उसका हिस्सा था और पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। भारत के साथ ही बहरीन, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और लिकटेंस्टीन देश भी अगस्त में अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है।

साल 2023 में भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लाल किले समेत देश के विभिन्न कोनों में इस दिन को हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी जोरों-शोरों पर है।

डाउनलोड ऐप