समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Labh Panchami 2024 | लाभ पंचमी 2024 | तिथि, समय, शुभ मुहूर्त, व अनुष्ठान!

Download PDF

लाभ पंचमी दिवाली के बाद मनाया जाने वाला एक हिन्दू त्यौहार है। जैसा कि इस त्यौहार के नाम से पता चलता है, लाभ पंचमी का यह दिन व्यक्ति के जीवन में लाभ और खुशियां लाने वाला माना जाता है। खासकर गुजरात में, इस त्यौहार का विशेष महत्व है। इस दिन व्यवसायी हिसाब-किताब के लिए नई बही-खाते खोलते और एक तरफ 'शुभ' और दूसरी तरफ 'लाभ' लिखने का महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न करते हैं।

Labh Panchami 2024 | लाभ पंचमी 2024 | तिथि, समय, शुभ मुहूर्त, व अनुष्ठान!

लाभ पंचमी (Labh Panchami 2024) को लेकर यह मान्यता है की यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश दिवाली पर पूजा नहीं कर पाता है, तो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें की यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। विशेष रूप से व्यापार में उन्नति के लिए इस दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है।

आइए जानते है, लाभ पंचमी 2024 तिथि (Labh Panchami 2024 tithi), शुभ मुहूर्त, समय व अन्य महत्वपूर्ण त्यौहार-


Labh Panchami 2024 Date | लाभ पंचमी 2024 तिथि

इस साल यानी वर्ष 2024 में कार्तिक माह की पंचमी तिथि शनिवार, 06 नवंबर को 12:16 AM (labh panchami 2024 start time) से आरंभ होगी। यह तिथि 7 नवंबर को 00:41 (labh panchami 2024 end time) बजे समाप्त होगी। ऐसे में लाभ पंचमी का यह पर्व 06 नवंबर 2024 (labh panchami 2024 date) को मनाया जाएगा।


Labh Panchami 2024 Shubh Muhurat | लाभ पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

लाभ पंचमी के लिए शुभ मुहूर्त व चौघड़िया मुहूर्त (Labh Panchami 2024 Choghadiya Muhurat) इस प्रकार से हैं-

लाभ पंचमी पूजा मुहूर्त

06 नवंबर, 06:39 से 10:20 AM तक

लाभ मुहूर्त

06:19 AM से 07:44 AM तक

शुभ मुहूर्त 

सायं 07:11 से 08:46 PM तक

अमृता मुहूर्त

08:46 PM से 10:22 PM तक


Labh Panchami 2024 Rituals : लाभ पंचमी के प्रमुख अनुष्ठान क्या हैं?

  1. इस शुभ दिन पर लोगों को पैसा, कपड़े, भोजन, अन्य आवश्यक वस्तुएं गरीबों और जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए।
  2. इस शुभ दिन पर, व्यापारिक समुदाय के सभी सदस्य अपने प्रतिष्ठान और दुकानें खोलते हैं और नए बही-खाते की पूजा करते हैं।
  3. लाभ पंचमी के दिन देवी लक्ष्मी को अंजीर, कमल के फूल, सफेद मिठाई चढ़ाएं और यहां दिए गए मंत्र का जाप करें - "ॐ श्रीं श्रीं लक्ष्मी महालक्ष्मी आयेहि सर्व सौभाग्यं देहि"
  4. इस दिन व्यापारी, देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा करते हैं और आने वाले वर्ष में समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं।
  5. लाभ पंचमी (labh pachami rituals in hindi) को लेकर यह मान्यता है की जो लोग दिवाली का पूजन नहीं कर पाते, वह लाभ पंचमी के दिन भी पूर्व संध्या पर लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।

लाभ पंचमी (laabh panchami significance) का पर्व सौभाग्य और लाभ को आकर्षित करने वाला माना जाता है। भक्त हर साल घर व व्यापार में सफलता के लिए इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का पूजन करते है। लाभ पंचमी (laabh panchami 2024) को भारत में आखिरी दिवाली त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और यह गुजरात के व्यापारियों के लिए नए साल का प्रतीक है।

डाउनलोड ऐप