समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Diwali Lakshmi Puja Samagri List: लक्ष्मी-गणेश पूजा के दौरान इन 11 पूजा सामग्री को विशेष तौर पर करें शामिल

Download PDF

भारत में इस समय त्योहारों का मौसम है। हर साल पूरे देश में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, घर साफ करते हैं, अपने दोस्तों और परिवार के लिए उपहार खरीदते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं। दिवाली भी एक ऐसा समय है जब लोग अपने प्रियजनों के साथ घर पर त्योहार मनाते हैं। हर साल लोग रोशनी के त्योहार के आगमन का इंतजार करते है।

Diwali Lakshmi Puja Samagri List: लक्ष्मी-गणेश पूजा के दौरान इन 11 पूजा सामग्री को विशेष तौर पर करें शामिल

दिवाली के दिन घर में धन-समृद्धि लाने के लिए लक्ष्मी जी की विशेष आराधना की जाती है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी धन, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देती है। व्यापारी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते हैं और इसे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत मानते है। इसके साथ ही वे इस दिन नए खाता बही शुरू करते है।

सभी जानते हैं कि इस दिन हम पूरी तरह से विधिपूर्वक माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं।लेकिन , क्या आप जानते हैं कि इस समय किन खास पूजन सामग्री की आवश्यकता है? यदि नहीं, तो आज इस ब्लॉग में हम आपको दिवाली (diwali 2023) की इन्हीं कुछ विशेष पूजन सामग्री (Diwali Lakshmi puja samagri list) के बारे में बताने जा रहे है।

Diwali Lakshmi Puja Samagri List | दिवाली लक्ष्मी पूजा सामग्री लिस्ट

जैसे-जैसे दिवाली का यह पर्व नजदीक आ रहा है, हमने लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी चीजों की एक सूची तैयार की है। ये लिस्ट निम्न प्रकार से है-

Red Cloth | लाल कपड़ा

देवी लक्ष्मी के पूजन लिए एक लाल रेशमी कपड़ा आवश्यक है, इसके साथ ही लाल कपड़े कि आवश्यता पूजन चौकी के लिए भी की जाति है।

Buy Red Cloth For Pooja

Pooja Chowki | पूजा चौकी

श्री गणेश एवं लक्ष्मी मूर्तियों के पूजन के लिए लकड़ी की चौकी का प्रयोग किया जाता है।

Buy Pooja Chowki Online

Tamba Kalash | तांबा कलश

पूजन का शुद्ध जल रखने के लिए जल रखने के लिए तांबे के कलश की आवश्यकता होती है।

Buy Tambe Ka Lota

Account Books | खाता पुस्तकें

नई वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए नई खाता पुस्तकों का भी पूजन किया जाता है।


Akshat | अक्षत

दिवाली पूजन के लिए विशेष तौर अक्षत का प्रयोग किया जाता है।


Akhand Jyoti Diya | अखंड ज्योत दीया

श्री लक्ष्मी गणेश पूजन में अखंड ज्योत दीया मुख्य रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Buy Akhand Jyoti Diya

Lakshmi Ganesh Idol | लक्ष्मी गणेश मूर्ति

दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश मूर्ति का विशेष रूप से महत्व माना जाता है। इन मूर्तियों को आप बाजार या ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते है।

Buy Laxmi Ganesh Murti

Panch Pallava, Duba | पंच पल्लव, दूबा

आम के पेड़, पलाश के पेड़, बकुल के पेड़, बरगद के पेड़ और पीपल के पेड़ की टहनियाँ पंच पल्लवी बनाती हैं। साथ ही पूजन में गणेश को अर्पित करने के लिए दूर्वा घास की भी जरूरत होती है।


Camphor and Dhoop | धूप और कपूर

कपूर और धूप मुख्य रूप से पूजा सामग्री में प्रयोग किए जाते है। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।


Shree Yantra | श्रीयंत्र

ऐसा माना जाता है कि श्री यंत्र स्वास्थ्य, धन और सफलता प्रदान करता है। जो लोग नियमित रूप से श्रीयंत्र की पूजा करते हैं वे जीवन में सफल होते हैं और सुख -समृद्धि पाते है।

Buy Original Shree Yantra

Kheel | खील

खील मूल रूप से मुरमुरा है जिसे पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। बताशा आमतौर पर खीर के साथ खाया जाता है, जो कच्ची चीनी से बनी मिठाई है।


उपरोक्त दी गई इन पूजन सामग्री के साथ ही मिठाई, पान, कमल के पुष्प, फल और गन्ना श्री लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए आवश्यक है।

डाउनलोड ऐप