समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Raksha Bandhan 2022 | Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurt | रक्षा बंधन 2022

Download PDF

भारत में त्यौहारों का बहुत अधिक महत्व है, और इन्हीं त्यौहारों में से एक प्रमुख त्यौहार है रक्षा बंधन। सावन मास में आने वाली पूर्णिमा के दिन ही हर साल रक्षाबंधन का यह पर्व मनाया जाता है। रक्षा बंधन के दिन बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है और बदले में भाई उम्र भर अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है।

Raksha Bandhan 2022 | Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurt | रक्षा बंधन 2022

आपको इस पोस्ट के माध्यम से पता चलेगा रक्षा बंधन इस साल कब मनाया जाएगा और साथ ही इस साल का शुभ मुहूर्त जब आप राखी बाँध सकते हैं।


कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन का त्यौहार? | Raksha Bandhan 2022 Date

भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता रक्षा बंधन का यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल 2022 में 14 जुलाई से श्रावण की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में इस माह में पूर्णिमा की तिथि गुरुवार, 11 अगस्त के दिन आएगी और रक्षा बंधन का यह शुभ त्यौहार 11 अगस्त के दिन ही मनाया जाएगा।

इस दिन बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने के साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती है। इस त्यौहार के बारे में एक मान्यता यह भी बताई जाती है की भद्रा काल में राखी बांधने को शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा को अशुभ काल माना जाता है, क्योंकि इस मुहूर्त में बनते बनते काम भी बिगड़ सकते है। अगर आप भी राखी के शुभ मुहूर्त को लेकर सोच रहे है तो निश्चिंत रहे, यहां हम आपको राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय बताने जा रहे है।


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त व समय | Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurt

श्रावण माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त के दिन 10:39 से शुरू होगी, जो 12 अगस्त को सुबह 07:04 बजे तक रहेगी। ऐसे में 11 अगस्त के दिन नीचे दिए गए इस शुभ मुहूर्त पर राखी बाँधी जाएगी:


  • रक्षा बंधन शुभ तिथि - 11 अगस्त, 2022
  • शुभ मुहूर्त शुरुआत समय - रात 08:51 से लेकर
  • शुभ मुहूर्त समापन समय - रात 09:23 मिनट तक

कुछ चीज़ो का रखे खास ध्यान

राखी बाँधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाती है। लेकिन राखी बांधते समय आपको कुछ चीज़ो का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे:


  • हमेशा शुभ मुहूर्त के समय पर ही राखी बांधनी चाहिए।
  • बहन को हमेशा भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर ही राखी बांधनी चाहिए।
  • राखी बंधवाते समय आपके भाई का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  • राखी बंधवाते समय भाई के सिर रुमाल या किसी साफ़ कपड़े से ढका हुआ होना चाहिए।
  • राखी बांधने के बाद बहन-भाई को एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाना चाहिए।

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर हम यही कामना करते है, सभी भाई-बहनो का यह बंधन ऐसे ही मजबूत बना रहे। धर्मसार की ओर से आप सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप

TAGS