समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
bhajan inner pages

भजन

Top 10 Most Popular Bhajans: टॉप 10 पॉपुलर भजन सूची

Download PDF

भजन एक प्रकार के भक्ति गीत हैं, जो देवी-देवताओं के प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा को व्यक्त करते हैं। कहा जाता है कि भजन की परंपरा नारद मुनि के समय से चली आ रही है। इस प्रकार, प्राचीन काल से ही भजन और कीर्तन सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। चाहे मातारानी का जागरण हो, या राम धुनि, भजन के माध्यम से हम भगवान के प्रति अपनी भक्ति भावना को प्रकट करते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको 10 ऐसे भजनों के बारे में बताएंगे, जो देशभर में सबसे अधिक गाए और सुने जाते हैं।


आइए जानते हैं, भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध भजनों के बारे में, जो लाखों दिलों में बसे हुए हैं और जिन्हें हर घर, मंदिर और त्यौहारों में गाया जाता है।

Top 10 Most Popular Bhajans | टॉप 10 पॉपुलर भजन सूची

1. ओम गण गणपतये (Om Gan Ganpataye)

भगवान गणेश को समर्पित यह भजन किसी भी कार्य की शुभ शुरुआत करने से पहले गाया व सुना जाता है। यह गणेश जी महाराज को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है, जिसके नियमित जाप से सफलता और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- ओम गण गणपतये


2. ओम जय जगदीश हरे (Om Jai Jagdish Hare)

'ओम जय जगदीश हरे' भगवान नारायण को समर्पित एक अत्यंत लोकप्रिय आरती, जिसे लगभग सभी हिन्दू घरों में गाया व सुना जाता है। इस आरती के हर शब्द में भगवान विष्णु के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव है, जो भक्तों के अटूट विश्वास और श्रद्धाभाव को दर्शाता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- ओम जय जगदीश हरे


3. हे गोविंद हे गोपाल (Hey Govind Hey Gopal)

यह भजन भगवान कृष्ण की स्तुति में गाया जाता है, जिन्हें उनके भक्त गोविंद और गोपाल के नाम से भी पुकारते हैं। महान गायक जगजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में इस सुन्दर भजन को गाया है, जहां भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति भाव का बहुत सुंदर वर्णन किया गया है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- हे गोविंद हे गोपाल


4. हरे कृष्णा हरे रामा (Hare Krishna Hare Rama)

"हरे रामा हरे कृष्णा" एक लोकप्रिय भजन है, जो भगवान श्री कृष्ण और भगवान राम के दिव्य नामों का उच्चारण करता है। इस भजन में 'हरे' शब्द भगवान की दिव्य शक्ति एवं ऊर्जा का प्रतीक है। वही 'कृष्ण' भगवान के प्रिय अवतार का नाम है, जबकि 'राम' भगवान राम के पवित्र नाम को दर्शाता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- हरे कृष्णा हरे रामा


5. श्री राम चंद्र कृपालु भजमन (Shree Ram Chandra Kripalu Bhajman)

"श्री राम चंद्र कृपालु भजमन" राजा राम को समर्पित एक बहुत ही सुन्दर रचना है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित इस लोकप्रिय भजन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के गुणों और महिमा का उल्लेख किया गया है। भारत में प्रतिदिन लाखों की संख्या में इस स्तुति को पढ़ा व सुना जाता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- श्री राम चंद्र कृपालु भजमन


6. आरती कुंज बिहारी की (Aarti Kunj Bihari Ki)

आरती कुंज बिहारी की, एक प्रसिद्ध कृष्ण आरती और भजन है। इस आरती में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरुप, उनके गुण और अद्भुत लीलाओं का वर्णन किया गया है। इस कृष्ण आरती को विशेष रूप से कृष्ण भक्तों द्वारा श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और अन्य धार्मिक अवसरों पर गाया व सुना जाता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- आरती कुंज बिहारी की


7. अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम (Achyutam Keshavam Krishna Damodaram)

यह लोकप्रिय कृष्ण भजन गोविंद के दिव्य गुणों की प्रशंसा करता है, जहां उन्हे अच्युतम (अचूक) और केशवम (सुंदर बालों वाला) के रूप में प्रस्तुत किया गया है। श्री कृष्ण के प्रति प्रेम, श्रद्धा और विश्वास की अभिव्यक्ति के रूप में गाए जाने वाला यह भजन अत्याधिक लोकप्रिय है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम


8. जय अम्बे गौरी (Jai Ambe Gauri)

देवी आदिशक्ति को समर्पित यह आरती, देवी दुर्गा की स्तुति में गायी जाती है। नवरात्रि के त्यौहार पर विशेष रूप से गाए जाने वाली यह स्तुति, देवी दुर्गा की अलौकिक शक्तियों का वर्णन करती है। इस आरती में देवी मां की शक्ति, उनके सौंदर्य और करुणा का सुंदर वर्णन किया गया है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- जय अम्बे गौरी


9. जग में सुन्दर हैं दो नाम (Jag Mein Sundar Hain Do Naam)

'जग में सुंदर हैं दो नाम' एक प्रसिद्ध भजन है, जो भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन करता है। इस भजन के माध्यम से भक्तों को यह समझाया गया है कि जीवन में चल कठिनाइयों को पार करने के लिए भगवान के नाम का जाप सबसे अधिक प्रभावशाली है। इस लोकप्रिय भजन की बात करें तो इसे अनूप जलोटा ने गाया है, साथ ही यह उनके एल्बम का सबसे अधिक सुने जाने वाला हिन्दू भजन है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- जग में सुन्दर हैं दो नाम


10. हे दुःख भंजन मारुती नंदन (Hai Dukh Bhajan Maruti Nandan)

'हे दुःख भंजन मारुती नंदन' एक प्रसिद्ध हिन्दू भजन है, जो भगवान हनुमान के महिमा और उनकी शक्ति को दर्शाता है। यह भजन मारुती नंदन यानी संकटमोचन हनुमान को सभी दुखों के निवारक के रूप में प्रस्तुत करता है। हनुमान चालीसा के साथ ही यह भजन भी लगभग सभी हिन्दू घरों और हनुमान मंदिरो में गाया व सुना जाता है।

भजन सुनने के लिए क्लिक करें- हे दुःख भंजन मारुती नंदन

डाउनलोड ऐप