चंद्र ग्रहण को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने का उल्लेख मिलता है। चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य की उपस्थिति के कारण होता है। ऐसे में आइए जानते हैं नए साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और वह कौन सी राशियां है, जिन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल और ग्रहण का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। 2025 की शुरुआत में भी चंद्र ग्रहण लगने की संभावना बताई जा रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे है।
बता दें की 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह तिथि 14 मार्च 2025 (chandra grahan 2025 kab hai) को पड़ने जा रही है। इसी दिन रंगो के पर्व होली का भी त्यौहार मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा 2025 के दिन चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2025 time) सुबह 9:29 बजे शुरू होगा, वही इसका समापन दोपहर 3:29 पर होगा।
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि भारत के किसी भी हिस्से में 2025 का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक तंगी और करियर से जुड़ी बाधाएं आ सकती है। इस समय आप कही भी पैसा इन्वेस्ट करने से खास तौर से बचे।
चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मकर राशि (chandra grahan negative impact on zodiac sign) वालों के जीवन पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है और आपके करियर में भी समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही आपको व्यापार या काम से जुड़े मामलों में परेशानी और मानसिक चिंता का अनुभव करना पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण (Chandra grahan 2025) का समय मीन राशि वालों के लिए अशुभ फल ला सकता है। विद्यार्थियों का मन विचलित हो सकता है और पढाई के दौरान ध्यान केंद्रित करने में भी असुविधा आ सकती है। इस दौरान मीन राशि वाले जातकों को कुछ भी नया शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि लाभ के बजाय नुकसान होने की अधिक संभावना है।
साल 2025 में आने वाला यह पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों के जीवन पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। इसी राशि में ग्रहण होने के कारण सिंह राशि वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसे तनाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस राशि के जातक सोच समझ कर ही निर्णय लें। साथ ही किसी भी प्रकार की नई वस्तु खरीदने से बचें। कोर्ट-कचहरी से जुड़ें मामलों में भी चिंता की स्थिति बन सकती है। हालांकि चंद्र ग्रहण (Chandra grahan 2025) समाप्त होते ही सभी कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है.)