समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Falgun Maas 2022 Special Remedies | फाल्गुन मास में करें यह ख़ास उपाय

Download PDF

इस साल फाल्गुन मास 17 फरवरी से शुरू हो गया है और 18 मार्च तक चलेगा। फाल्गुन मास हिन्दू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है। इस मास को आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है और इस फाल्गुन मास की समाप्ति होली के पर्व से होती है जो इस वर्ष 18 मार्च को है।

Falgun Maas 2022 Special Remedies | फाल्गुन मास में करें यह ख़ास उपाय

फाल्गुन मास (Falgun Maas) में बसंत ऋतू के प्रभाव के कारन से इस महीने में आपसी संबंध अच्छे होने लगते हैं। इस महीने से धीरे धीरे गर्मी में तेज़ी आने लगती है। आइये अब जानते हैं की फाल्गुन मास को आप स्वयं के लिए और भी अच्छा कैसे बना सकते हैं।

फाल्गुन मास में रखें इन बातों का ख़ास ध्यान

  • जैसे की ऊपर बताया गया की फाल्गुन महीने से धीरे धीरे गर्मी में तेज़ी आने लगती है, तो अब आपको गरम पानी से स्नान छोड़ कर शीतल या सामान्य पानी का उपयोग करना चाहिए।

  • भोजन में अनाज का उपयोग काम करें क्योंकि यह आपके शरीर में गर्मी बढ़ता है। इसका उपाय है की आप अपने भोजन में फलों की मात्रा ज़्यादा करें एवं पानी अधिक पीएं।

  • जैसे जैसे गर्मी में तेज़ी आने लगती है, आप अपने पसंदीदा कपडे पहनने लगते हैं। इससे यह होता है की आपका मन प्रफुल्लित होता है और आप हमेशा खुश रहते हैं।

  • इस महीने में श्री कृष्ण की पूजा अवश्य करें। श्री कृष्ण के भजन अवश्य गायें। इस महीने में फूल बेहद अच्छे आते हैं, तो पूजा में ताज़ा फूल अवश्य चढ़ाएं।

  • फाल्गुन मास में नशीले पदार्थ और मास - मछली का सेवन कम से कम करें।

फाल्गुन मास के लिए ख़ास उपाय | Falgun Maas Special Remedies

  • यदि आपका स्वभाव गुस्से वाला है और आपके साथ चिड़चिड़ाहट की समस्या है तो आपको इस महीने में श्री कृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए। यदि हो सके तो पूजा में कृष्ण जी को गुलाल अर्पित करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और आपके सभी काम निर्विघ्न पुरे होंगें।

  • यदि आपको अवसाद यानी डिप्रेशन (Depression) है तो आपको जल में चंदन मिला कर स्नान करना चाहिए। चंदन की खुशबु से आपकी इन्द्रियां एक्टिव होती हैं और आपके मष्तिष्क में अच्छे विचारों का आगमन होता है।

  • यदि आप अपनी सेहत से चिंतित हैं तो शिव जी को प्रसन्न कीजिये। इस पूरे महीने शिवजी को सफ़ेद चंदन अर्पित कीजिये।

  • यदि आपको आर्थिक समस्या है तो फाल्गुन मास के पूरे महीने माँ लक्ष्मी को ताज़ा गुलाब और चंदन अर्पित करें।

करें कृष्ण जी के 3 स्वरूपों की पूजा

श्री कृष्ण के 3 रूप होते हैं, बाल रूप, युवा रूप और गुरु रूप। आप इन तीनों रूपों की उपासना कर सकते हैं और फाल्गुन मास (Falgun Maas) में इनकी पूजा करने का बहुत महत्त्व है।

  • संतान प्राप्ति के लिए श्री कृष्ण के बाल स्वरुप की पूजा की उपासना है।

  • प्रेम और आनंद की प्राप्ति के लिए श्री कृष्ण के युवा स्वरुप की उपासना की जाती है।

  • ज्ञान प्राप्ति के लिए श्री कृष्ण के गुरु स्वरुप की उपासना की जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप