समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Famous Maa Durga Temples Outside India : नेपाल से लेकर अमेरिका तक, जानिए विदेश में कहां-कहां बसे हैं मां दुर्गा के भव्य मंदिर!

Download PDF

नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन पर सभी ओर उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल होता है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान, मां दुर्गा के नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और वाराणसी जैसे शहरों में नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के बाहर भी कई प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर और शक्तिपीठ मौजूद हैं?

Famous Maa Durga Temples Outside India : नेपाल से लेकर अमेरिका तक, जानिए विदेश में कहां-कहां बसे हैं मां दुर्गा के भव्य मंदिर!

तो आइए जानते है देश के बाहर कुछ खास देवी दुर्गा मंदिर और शक्तिपीठ कहां-कहां स्थित हैं।

Famous Maa Durga Temples Outside India: विदेश में सबसे प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर

1. हिंगुला शक्तिपीठ, बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पाकिस्तान में भी एक शक्तिपीठ है। बलूचिस्तान में स्थित इस शक्तिपीठ को हिंगुला शक्तिपीठ कहा जाता है। यहां माता को हिंगलाज देवी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी स्थान पर माता सती का सिर गिरा था।


2. श्री महा मरिअम्मन मंदिर, कुआलालंपुर (मलेशिया)

कुआलालंपुर में स्थित है श्री महा मरिअम्मन मंदिर। यह मंदिर माँ दुर्गा के एक रूप, मरिअम्मन को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां सभी ओर भक्ति भाव का माहौल होता है और विशेष कीर्तन का आयोजन होता है। कुछ विशेष अवसरों पर भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है।


3. लंदन दुर्गा पूजा पांडाल (यूनाइटेड किंगडम)

लंदन में दुर्गा पूजा का आयोजन खास तौर पर वेम्बली और साउथॉल जैसे इलाकों में होता है। यहां बंगाली समुदाय के लोग मां दुर्गा का पंडाल सजाते हैं और मूर्ति विसर्जन जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न करते हैं। दशमी के दिन सिंदूर खेला का आयोजन भी होता है।


4. श्री दुर्गा मंदिर, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)

सिडनी का श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की विशेष रौनक देखी जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में तक यहां विशेष आरती, गरबा नाइट्स और सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया जाता हैं। मंदिर में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।


5. दुर्गा मंदिर, वर्जीनिया (अमेरिका)

अमेरिका के वर्जीनिया में स्थित यह मंदिर नवरात्रि के दौरान न जानें कितने ही भक्तों को आकर्षित करता है। एक अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठान के तौर पर यहां हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन होता है।


6. मनसा देवी शक्तिपीठ, मानसरोवर (तिब्बत)

मां दुर्गा के लोकप्रिय मंदिरों कि सूची में अगला नाम है- तिब्बत में स्थित मनसा देवी शक्तिपीठ। मानसरोवर झील के पास बसे इस शक्तिपीठ (Shakti Peeth outside India) की विशेष महिमा बताई जाती है। मान्यता है कि यहां माता सती की दाई हथेली गिरी थी। इस स्थान पर माता को 'दाक्षायनी' के नाम से पूजा जाता है। यहां देवी एक शिला (पत्थर) के रूप में विराजमान हैं।


7. गुईश्वरी शक्तिपीठ, काठमांडू (नेपाल)

यह शक्तिपीठ नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित है। देवी आदिशक्ति को समर्पित यह स्थान, पशुपतिनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर बागमती नदी के किनारे बसा है। कहा जाता है कि यहां माता सती के दोनों घुटने गिरे थे। यहां महाशिरा स्वरूप में देवी मां की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान इस शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुचंते हैं।


8. चट्टल भवानी शक्तिपीठ, चिट्टागौंग (बांग्लादेश)

बांग्लादेश में भी मां दुर्गा के कई प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। चिट्टागौंग जिले के चंद्रनाथ पर्वत पर स्थित,चट्टल भवानी शक्तिपीठ इन्हीं में से एक है। मान्यता है कि यहां माता सती की दाई भुजा गिरी थी। यह स्थान एक सिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। नवरात्रि के मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


9. इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, जाफना नल्लूर (श्रीलंका)

श्रीलंका में भी मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। जाफना नल्लूर में स्थित यह एक दिव्य शक्तिपीठ है। मान्यता है कि यहां माता सती की पायल गिरी थी। इस स्थल को इन्द्राक्षी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के समय, भारत सहित आस-पास के देशों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

10. हिंदू सभा मंदिर, ब्रैम्पटन (कनाडा)

कनाडा के ब्रैम्पटन में स्थित मां दुर्गा का यह मंदिर काफी लोकप्रिय है। मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के साथ ही सामुदायिक भोज का आयोजन किया जाता है। भारतीय परिवार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और माँ दुर्गा से आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्रि के नौ दिन इस मंदिर में उत्सव का माहौल बना रहता है।

डाउनलोड ऐप