समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Makar Sankranti 2024: मकर सक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा 100 गुना अधिक लाभ

Download PDF

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। वैसे तो हर साल 12 संक्रांतियां मनाई जाती हैं लेकिन मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है।

Makar Sankranti 2024: मकर सक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा 100 गुना अधिक लाभ

सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव से जुड़े कई त्योहार मनाने की परंपरा है। इन्हीं त्योहारों में से एक है मकर संक्रांति। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 Upay) पर गंगा स्नान, सूर्य देव का ध्यान करना और प्रसाद चढ़ाना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन दान करने से सौ गुना फल प्राप्त होता है।

आज के ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि आप अपनी राशि के अनुसार किन वस्तुओं का दान कर सकते हैं। यदि आप इन चीजों का दान करते हैं तो न केवल आपको शुभ फल मिलेंगे बल्कि आपकी कुंडली के सभी दोषों से भी छुटकारा मिलेगा। तो, आइये जानते है-

Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति से जुड़ें चमत्कारी उपाय

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों को पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी और गुड़ का दान करना शुभ होगा।


2. वृष राशि

इस दिन वृष राशि के लोगों को किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को तिल और लाल कपड़ा देना चाहिए।


3. मिथुन राशि

इस दिन मिथुन राशि के लोगों को उड़द की दाल, खिचड़ी, तिल और काला कपड़ा दान देना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें की दान हमेशा गरीबों को दें।


4. कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को मकर संक्रांति पर दान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें काला कंबल, तेल और तिल का दान करना चाहिए।


5. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मकर सक्रांति के दिन गुड़, मूंगफली के दाने और तिल का दान करना अत्याधिक शुभ रहेगा।


6. कन्या राशि

मकर संक्रांति पर कन्या राशि के लोगों को चने की दाल, चावल, तिल और रेशमी कपड़ा देना फायदेमंद होगा।


7. तुला राशि

इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर कंबल, चावल और पीली मूंग दाल दान करना अत्याधिक शुभ रहेगा।


8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को 14 जनवरी के दिन सफेद कपड़ा, चावल और तिल का दान करना चाहिए।


9. धनु राशि

धनु राशि वाले सभी जातकों को सक्रांति के दिन तांबा धातु और गेहूं का दान करना चाहिए।


10. मकर राशि

मकर राशि से जुड़े सभी जातकों को चावल और सफेद तिल का दान करने से कुंडली में आने वाली सभी दोषों से छुटकारा मिलेगा।


11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस दिन सफेद चीजें जैसे शक्कर और कंबल का दान करना शुभ रहेगा।


12. मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को इस दिन विशेष रूप से खिचड़ी, कंबल और हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके ग्रह शांत रहेंगे बल्कि सभी तरह की परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

डाउनलोड ऐप