समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

इस राज्य में मिली गुफा कर देगी आपको हैरान... जानिये क्या मिला है गुफा में

Download PDF

भारत के उत्तराखंड राज्य में एक बेहद विशाल गुफा की खोज हुई है। यह जगह गंगोलीहाट के नाम से जाना जाता है। माना जाता है की यह गुफा अभी तक की सबसे बड़ी गुफा है। इस गुफा में शिवलिंग मिलने के साथ साथ अन्य हैरान करने वाली बातें भी मिली हैं। तो आइये विस्तार से जानते हैं इस नयी गुफा के सन्दर्भ में।

इस राज्य में मिली गुफा कर देगी आपको हैरान... जानिये क्या मिला है गुफा में

गंगोलीहाट, उत्तराखंड में मिली यह गुफा 8 तल गहरी है। इस गुफा में भी बाकी सभी गुफाओं जैसे ही पौराणिक चित्र दीवारों पर उभरे हुए हैं। गुफा के कुछ दूर अंदर जाकर लोगों ने शिवलिंग पाया। चौकाने वाली बात यह है की वहां शिवलिंग पर चट्टानों के बीच से पानी गिर रहा था। गुफा में शिवलिंग मिलने के साथ साथ जो प्रकृति द्वारा अभिषेक किया जा रहा है उसने इस गुफा को चर्चा का विषय बना दिया है।


4 युवाओं ने की है इस गुफा की खोज

यह गुफा प्रसिद्ध सिद्धपीठ हाटकालिका मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर है जो शैल पर्वत क्षेत्र की गुफाओं वाली घाटी गंगोलीहाट में है। रपोर्टस के अनुसार रविवार को गंगावली वंडर्स ग्रुप के सदस्य सुरेंद्र स‍िंह बिष्ट, ऋषभ रावल, भूपेश पंत और पप्पू रावल ने इस गुफा की खोज करी। वे लोग जब गुफा के अंदर पहुंचे तब उन्होंने देखा की करीब 200 मीटर दूरी पर प्राकृतिक रूप से सीढ़ियां बानी हुई हैं। जब उन्होंने सीढ़ियां उतरना शुरू किया तब वे उन सीढ़ियों के ज़रिये गुफा के 8 तल नीचे जा पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया की वहां उन्हें 9वां तल भी दिख रहा था परंतु वे वहां नहीं जा सके।


प्रकृति कर रही है शिवलिंग का अभिषेक

इस गुफा को स्थानीय लोगों ने महाकालेश्वर नाम दिया है। इस गुफा में शेष-नाग समेत अन्य देवी-देवताओं के चित्र भी उभरे हुए हैं। जिन्होंने इस गुफा की खोज करी उन्होंने बताया की शिवलिंग पर चट्टानों में से बूँद-बूँद करके पानी गिर रहा है। हैरान करने वाली बात यह भी है की इतनी बड़ी और गहरी गुफा में भी किसी को सांस लेने में तकलीफ नहीं हुयी मतलब इस गुफा में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पायी गयी है। यदि यह सभी बातें सही हैं तो भविष्य में इस गुफा को एक पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है और शिव भक्तों के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह साबित हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप

TAGS