समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Makar Sankranti 2024: पितृ दोष और कर्ज जैसी समस्याओं से है परेशान? मकर संक्रांति के दिन ज़रूर करें ये काम

Download PDF

मकर सक्रांति (Makar Sankranti 2024) का यह त्यौहार साल के सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है और इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। साल भर में पड़ने वाली 12 संक्रांतियों में से एक मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है।

Makar Sankranti 2024: पितृ दोष और कर्ज जैसी समस्याओं से है परेशान? मकर संक्रांति के दिन ज़रूर करें ये  काम

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति कृष्ण पक्ष की संक्रांति (makar sakranti ke upay) पर सूर्य देव की पूजा करता है उस पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। मकर संक्रांति के दिन काले/सफेद तिलों से उपचार करना बहुत लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन किए गए उपाय कई मायनों में फलदायी माने गए है। इन उपायों में कर्ज-मुक्ति, बुरी नजर से बचाव, घरेलू समस्याओं से मुक्ति, पितृ दोष से मुक्ति सहित धन-सुख आदि लाभ शामिल है।

Makar Sankranti Ke Upay: मकर संक्रांति से जुड़ें चमत्कारी उपाय

1.पितृ दोष निवारण

मकर संक्रांति के दिन, लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करने के लिए बहते पानी में काले तिल चढ़ाते हैं। इसके साथ ही सक्रांति के दिन गरीबों को काले तिल का दान करें। इससे आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Buy Pitra Dosh Nivaran Yantra

2. बुरी नजर से छुटकारा

इस दिन बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें। यदि आप चाहे तो कुछ समय पहले तिल को सादे पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बनाकर लगाएं। यह आपको बुरी नजर से बचाता है।

Buy Evil Eye Hanging

3.कर्ज से मुक्ति

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय एक कलश में कुछ काले तिल लें और अर्घ्य दें। इसके अलावा यदि आप एक मुट्ठी तिल को कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी खोदकर उस पर औषधि लगा दें तो आपका कर्ज कम हो जाएगा।

Buy Karz Mukti Yantra

4. धन लाभ और वृद्धि

संक्रांति की रात को तिलों को लाल कपड़े में लपेटकर, पोटली बनाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है। यदि आप भगवान सूर्य को चढ़ाए गए तिल को तिजोरी में रखते हैं तो आपके खर्चे कम होंगे और कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Buy Premium Quality Shree Yantra

5. मनोकामना करें सिद्ध

मकर संक्रांति पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में पवित्र नदी में स्नान करें और उन्हें लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत, गुड़ और तिल से अर्घ्य दें। इस उपाय से भगवान सूर्यदेव न केवल आपसे प्रसन्न होंगे बल्कि आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी करेंगे।

Buy Sarv Rog Niwaran Yantra


मकर सक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन इन उपायों (Makar Sankranti 2024 ke upay) को विधि-विधान से संपन्न करने पर न केवल आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होगी। इसके साथ आप इस दिन विशेष यंत्रो का भी पूजन कर सकते है।

डाउनलोड ऐप