समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

२०२२ में शादी करने के शुभ मुहूर्त। जानें विवाह करने का शुभ समय

Download PDF

सभी जानते हैं की २०२१ में बहुत सी शादियां हुई। इसी तरह २०२२ में भी शादी (विवाह) के बहुत से मुहूर्त हैं।

२०२२ में शादी करने के शुभ मुहूर्त। जानें विवाह करने का शुभ समय

हिन्दू समाज में या धर्म में सभी कार्य शुभ मुहूर्त में करने का बहुत बड़ा महत्त्व है। हम कुछ दिन या एक दिन का कुछ समय ऐसा मानते हैं जो की कोई अच्छा काम करने के लिए सही होता है। ये सब समय ग्रहों की स्तिथि के अनुसार निश्चित होता है। अलग अलग कार्यों के लिए अलग शुभ मुहूर्त होता है।

इसी तरह शादी के लिए भी शुभ मुहूर्त होते हैं। जैसे 2022 में शादी के मुहूर्त बहुत अधिक थे, उसी तरह 2022 में बस 3 महीनो को छोड़ कर बाकी के 9 महीनों में शादी की बहुत सी शहनाइयां बजने वाली हैं।

जनवरी से लेकर दिसंबर तक शादियों की भरमार रहेगी और यह तो आम बात है की 2022 में शादी के लिए शुभ मुहरा की भरमार है।
और अगर हम बात करें की वे 3 महीने कौनसे हैं जिसमें शादी का शुभ मुहूर्त नहीं हैं वो हैं अगस्‍त, सितंबर और अक्टूबर।

चलिए अब बात करते हैं उन महीनों की और उन महीनो में उन तारीखों की को शादी करने के लिए बहुत ही शुभ हैं।

जनवरी 2022 के शुभ मुहूर्त: 22 जनवरी , 23 जनवरी, 24 जनवरी, और 25 जनवरी शादी के अच्छे मुहूर्त हैं।

फरवरी 2022 के शुभ मुहूर्त: 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 9 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, और 22 फरवरी शादी के अच्छे मुहूर्त हैं।

मार्च 2022 के शुभ मुहूर्त: मार्च में बस 2 शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ माना गया हैं।

अप्रैल 2022 के शुभ मुहूर्त: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ माना गया हैं।

मई 2022 के शुभ मुहूर्त: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ माना गया हैं।

जून 2022 के शुभ मुहूर्त: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ माना गया हैं।

जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त माना गया हैं।

नवंबर 2022 के शुभ मुहूर्त: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त माना गया हैं।

दिसंबर 2022 के शुभ मुहूर्त: इस महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 दिसंबर को शुभ मुहूर्त माना गया हैं।

तो ये थे 2022 में शादी करने के शुभ मुहूर्त। आपकी शादी भी अगर 2022 में पक्की हो रही हो तो इस ब्लॉग में आपको शादी के सभी शुभ मुहूर्त मिल जाएंगे।

डाउनलोड ऐप

TAGS