समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Paush Purnima 2025 | पौष पूर्णिमा 2025 | तिथि, समय, शुभ मुहूर्त व दान का महत्व!

Download PDF

पौष पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और शुभ दिनों में से एक हैं। इस दिन, देशभर से श्रद्धालु पवित्र यमुना में प्रयाग संगम पर स्नान करने के लिए एकत्रित होते हैं। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन व्रत और स्नान व्यक्ति को पिछले पापों से मुक्ति दिलाने में सहायक हैं। पौष पूर्णिमा के दिन यज्ञ, हवन और पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता है, साथ ही माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

Paush Purnima 2025 | पौष पूर्णिमा 2025 | तिथि, समय, शुभ मुहूर्त व दान का महत्व!

पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2025) का पर्व साधु-संतों और तपस्वियों के लिए एक विशेष दिन होता है। वैसे तो हिन्दू धर्म में सभी पूर्णिमाओं का खास महत्व बताया गया है, हालांकि पौष पूर्णिमा का दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने के लिए खासतौर पर शुभ होता है। आइए जानते है, पौष पूर्णिमा 2025 तिथि, समय, शुभ मुहूर्त व अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठान-


Paush Purnima 2025 Date | पौष पूर्णिमा 2025 तिथि

इस बार पौष पूर्णिमा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ का मानना ​​है कि पौष पूर्णिमा का व्रत इस साल 23 जनवरी को रखा जाएगा, वहीं कुछ का मानना ​​है कि यह व्रत 14 जनवरी को रखा जाएगा। ऐसे में पंचांग के अनुसार, इस साल पौष पूर्णिमा 13 जनवरी (Paush Purnima 2025 Tithi) को मनाई जाएगी। इसी दिन से महाकुंभ की शुरुआत होगी।

पौष पूर्णिमा 2025 के शुभ समय की बात करें तो इस तिथि का प्रांरभ समय 13 जनवरी को दोपहर 5 बजकर 3 मिनट (paush purnima 2025 time) पर होगा। वही इस तिथि का समापन 14 जनवरी को रात्रि को 3 बजकर 56 मिनट पर होगा।


Paush Purnima 2025 Shubh Muhurat | पौष पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त

पौष पूर्णिमा 2025 के लिए ब्रह्म मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त समेत अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार से है-

Paush Purnima 2025 Brahma Muhurta (पौष पूर्णिमा 2025 ब्रह्म मुहूर्त)
प्रातः 05 बजकर 27 मिनट- 06 बजकर 21 मिनट तक

Paush Purnima 2025 Godhuli Muhurta (पौष पूर्णिमा 2025 गोधूलि मुहूर्त)
शाम 05 बजकर 42 मिनट - 06 बजकर 09 मिनट तक

Paush Purnima 2025 Abhijit Muhurat (पौष पूर्णिमा 2025 अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12 बजकर 09 मिनट - दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक

पौष पूर्णिमा 2025 पर विभिन्न पूजा और अनुष्ठानों का समय इस प्रकार रहेगा: स्नान और दान का मुहूर्त (paush purnima snan daan muhurat) सुबह 5:27 से 6:21 बजे तक होगा, सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 9:53 से 11:11 बजे तक, चंद्रोदय शाम 5:04 बजे होगा, और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त सुबह 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा।


Importance of Daan on Paush Purnima | पौष पूर्णिमा पर दान करने का महत्व

•पौष पूर्णिमा के दिन अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए महिलाओं को सोलह श्रृंगार का सामान दान कर सकते है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से न केवल वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं, बल्कि आपसी सामंजस्य भी मजबूत होता है।

•सनातन धर्म में किसी भी शुभ तिथि पर दान (daan significance on paush purnima in hindi) का विशेष महत्व होता है और पौष पूर्णिमा तो दान के लिए और भी शुभ होती है। इस दिन आप अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी तिजोरी धन से भरी रहती है, और व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होती है।

•यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन गरीबों को दूध और दही का दान करें। यह दान आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है, जिससे आर्थिक परेशानियों दूर होती हैं और समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन किया गया दान न केवल आपकी मुश्किलें हल करता है, बल्कि आपके जीवन में सुख और समृद्धि भी लाता है।

डाउनलोड ऐप