समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Shardiya Navratri 2023 Dates | शारदीय नवरात्रि 2023 | शारदीय नवरात्रि की 9 तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त और अनुष्ठान!

Download PDF

शारदीय नवरात्रि, जिसे महानवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है, भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। हर साल यह शुभ त्यौहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है, जो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में आता है। यह महानवरात्रि उत्सव नौ दिनों तक चलता है जिसमें देवी आदिशक्ति की नौ रूपों में विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Shardiya Navratri 2023 Dates | शारदीय नवरात्रि 2023 | शारदीय नवरात्रि की 9 तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त और अनुष्ठान!

देवी दुर्गा दिव्य शक्तियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। जो भी व्यक्ति नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा करता है, मां उसकी रक्षा करती हैं और सभी प्रकार की बुरी शक्तियों से भी उनका बचाव करती है। पूजन के साथ ही आप इन नौ दिनों में अपने घर में दुर्गा बिसा यंत्र की भी स्थापना कर सकते है। यह यंत्र से देवी दुर्गा प्रसन्न होती है और आपके परिवार को सुख-समृद्धि प्रदान करती है।

श्री दुर्गा बिसा यंत्र ख़रीदे

आइये जानते है शारदीय नवरात्रि 2023 तिथि, समय, घटस्थापना मुहूर्त व इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के पूजन के सभी स्वरुप-

Shardiya Navratri 2023 Start Date | शारदीय नवरात्रि 2023 तिथि

साल 2023 में, रविवार 15 अक्टूबर 2023 (Shardiya Navratri 2023 Start Date) से शारदीय नवरात्रि प्रांरभ होने जा रही है। इस तिथि से अगले नौ दिनों तक देवी के प्रत्येक स्वरुप की पूजा की जाती है। महानवमी के अगले दिन को विजयादशमी या दशहरा (Dussehra 2023) के नाम से जाना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat | शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त

नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले कलश या घट स्थापना की विधि संपन्न की जाती है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat) इस प्रकार से है-

घटस्थापना मुहूर्त 2023 - 15 अक्टूबर 2023, 11:48 AM से 12:36 PM तक
कलश स्थापना मुहूर्त अवधि - 48 मिनट

Shardiya Navratri 2023 Calender | शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर

Date तिथि नवरात्रि के दिन
15 अक्टूबर 2023 प्रतिपदा मां शैलपुत्री
16 अक्टूबर 2023 द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी
17 अक्टूबर 2023 तृतीया मां चंद्रघंटा
18 अक्टूबर 2023 चतुर्थी मां कुष्मांडा
19 अक्टूबर 2023 पंचमी मां स्कंदमाता
20 अक्टूबर 2023 षष्ठी मां कात्यायनी
21 अक्टूबर 2023 सप्तमी मां कालरात्रि
22 अक्टूबर 2023 अष्टमी मां महागौरी
23 अक्टूबर 2023 नवमी मां सिद्धिदात्री
24 अक्टूबर 2023 दशमी (दशहरा) मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Navratri 2023: अनुष्ठान एवं परम्पराएं

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त उपवास करते है और मां देवी को समर्पित अखंड ज्योत प्रज्वल्लित करते है। इस पर्व का प्रांरभ घटस्थापना विधि से होती है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में गरबा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

श्री दुर्गा बिसा यंत्र ख़रीदे

इसके साथ ही नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के आखिरी दो दिनों यानी अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं का भोजन कराया जाता है। इन नौ लड़कियों को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। यह अनुष्ठान कंजक पूजा' के नाम से भी विख्यात है।

डाउनलोड ऐप