समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
mandir inner pages

मंदिर

Shri Krishna Temples Delhi NCR: दिल्ली के 10 सबसे लोकप्रिय श्री कृष्ण मंदिर!

Download PDF

दिल्ली में भगवान श्रीकृष्ण के कई मंदिर हैं। इन मंदिरों में विराजमान भगवान की खूबसूरत प्रतिमा और अद्भुत वास्तुकला न जानें कितने की भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते आए है। यह मंदिर न केवल प्राचीन है बल्कि दिल्ली शहर के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। यदि आप दिल्ली या इसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो इन खास कृष्ण मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।

Shri Krishna Temples Delhi NCR: दिल्ली के 10 सबसे लोकप्रिय श्री कृष्ण मंदिर!

तो आइए जानते हैं दिल्ली NCR क्षेत्र में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के शीर्ष (Top Krishna Temples in Delhi NCR) 10 प्रसिद्ध मंदिर-

Top 10 Shri Krishna Temple in Delhi NCR : दिल्ली के 10 प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर

1. इस्कॉन मंदिर, दिल्ली (ISKCON Temple, Delhi)

दिल्ली के इस्कॉन मंदिर को श्री राधा पार्थसारथी मंदिर के नाम से भी जाता है। यह राजधानी के सबसे बड़े और लोकप्रिय कृष्ण मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर अपनी आधुनिक आर्किटेक्चर और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। मुख्य द्वार की बनावट आकर्षक है। दीवारों पर की गई नक्काशी बेहद बारीक और खूबसूरत है। मंदिर परिसर की बात करें तो यह अत्याधिक भव्य और सुव्यवस्थित है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक


2. उत्तर गुरुवायुरप्पन मंदिर (Uttara Guruvayurappan Temple)

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर दक्षिण भारत की अद्भुत वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करता है। बता दें कि यह मंदिर दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। मंदिर परिसर में श्री उत्तरा गुरुवायुरप्पन यानी भगवान विष्णु के बाल स्वरुप कृष्ण की प्रतिमा विराजमान है। उत्तर भारत में स्थित गुरुवायुरप्पन मंदिर की एक अनोखी विशेषता है। माना जाता है कि यह उन दुर्लभ विष्णु मंदिरों में से एक है, जहां भगवान की मूर्ति पश्चिम दिशा की ओर रखी गई है। वही हिन्दू सभ्यता में अक्सर देवी-देवताओं कि मूर्तियां पूर्व की ओर देखी जाती हैं।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 5:30 बजे से 11:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 06:00 बजे से रात 9:00 बजे तक


3. श्री कृष्ण मंदिर, पहाड़गंज (Shri Krishna Mandir, Paharganj)

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित श्री कृष्ण मंदिर, एक प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर के रूप में विख्यात है। यह मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान कृष्ण की आकर्षक मूर्ति विराजमान है। यह स्थान पूजा और ध्यान के लिए बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। प्रतिदिन कृष्ण भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर मंदिर में विशेष तैयारियां होती हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 08:30 बजे से
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 06:00 बजे तक


4. श्री राधा कृष्ण मंदिर, वसंत कुंज (Shri Radha Krishna Mandir, Vasant Kunj)

वसंत कुंज में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर एक आधुनिक मंदिर है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। मंदिर परिसर में शांति और आध्यात्मिकता का अद्भुत सामंजस्य देखने को मिलता है। मंदिर की वास्तुकला आकर्षक और अद्भुत है। जो दर्शनार्थियों को एक खास अनुभव प्रदान करती है। कृष्ण भगवान पर सुंदर वस्त्र और आभूषण सजाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। मंदिर का शांत वातावरण ध्यान करने के लिए उपयुक्त है। यह मंदिर कृष्ण भक्तों के लिए एक अत्यंत पवित्र स्थल है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 05:00 बजे से
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 09:00 बजे तक


5. श्री राधा मदन मोहन मंदिर, राजेंद्र नगर (Shri Radha Madan Mohan Mandir, Rajinder Nagar)

श्री राधा मदन मोहन मंदिर नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित हैं। मंदिर के प्रांगण में भगवान कृष्ण (मदन मोहन रूप में) और राधा-रानी की मनमोहक मूर्तियां स्थापित की गई है। मंदिर की वास्तुकला बहुत सुंदर है। जहां राधा और मदन मोहन की प्रतिमाएं और नक्काशी बहुत ही आकर्षक हैं। जन्माष्टमी और होली जैसे लोकप्रिय त्यौहारों के समय मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिलती हैं। राजेंद्र नगर के बीचों-बीच स्थित यह मंदिर शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत अनुभव प्रदान करता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 5:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 4:00 से रात 9:00 बजे तक


6. इस्कॉन मंदिर द्वारका, दिल्ली (ISKCON Temple Dwarka Delhi)

द्वारका में स्थित इस इस्कॉन मंदिर को श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे और शाम 7:00 बजे विशेष आरती की जाती है। इतना ही नहीं, मंदिर में भगवद गीता की कक्षाएं, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता हैं। मंदिर द्वारका सेक्टर 13 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। ऐसे में मेट्रो के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 04:30 से दोपहर 1:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 04:15 से रात 9:00 बजे तक


7. द्वारकाधीश मंदिर, चांदनी चौक (Dwarkadhish Temple, Chandni Chowk)

द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक ऐतिहासिक और पवित्र स्थल है। यह मंदिर भगवान कृष्ण के द्वारकाधीश रूप को समर्पित है। चांदनी चौक के व्यस्त बाजार में स्थित यह मंदिर वैष्णव भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। कहा जाता है कि मंदिर की स्थापना 19वीं शताब्दी में मराठा राजा केसर सिंह ने की थी। बता दें कि मंदिर में कृष्ण की मुख्य मूर्ति द्वारकाधीश रूप में स्थापित है। इस भव्य और लोकप्रिय मंदिर में जन्माष्टमी और होली जैसे प्रमुख त्यौहारों पर हजारों भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 5:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम 4:00 से रात 9:00 बजे तक


8. छतरपुर मंदिर, दिल्ली (Chhatarpur Temple, Delhi)

छतरपुर मंदिर को श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह नई दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह शक्ति पीठ 60 एकड़ में फैला हुआ है। हालांकि यह मंदिर पूरी तरह से भगवान कृष्ण को समर्पित नहीं है। मंदिर प्रांगण में एक छोटा सा मंदिर है, जिसमें अन्य हिंदू देवियों की मूर्तियां भी स्थापित हैं। ऐसे में यहां आने वाले भक्त अलग-अलग मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में उत्तर और दक्षिण भारतीय शैलियों की वास्तुकला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह: 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - शाम: 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक


9. बिड़ला (लक्ष्मी नारायण) मंदिर, सीपी (Birla Laxmi Narayan Temple, Connaught Place)

लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली का एक प्रमुख हिंदू मंदिर है। दिल्ली में इसे बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस मंदिर का निर्माण बिड़ला परिवार ने कराया था और यही कारण है कि मंदिर का यह नाम पड़ा। मंदिर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु (नारायण) को समर्पित है। यह मंदिर समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। मंदिर कनॉट प्लेस के पास, मंदिर मार्ग पर स्थित है। मंदिर तक शहर के विभिन्न हिस्सों से लोकल बस, टैक्सी और ऑटो-रिक्शा के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह: 4:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - दोपहर 2:30 से रात 9:00 बजे तक


10. गीता गायत्री धाम, गुरुग्राम (Geeta Gayatri Dham, Gurugram)

गीता गायत्री धाम मंदिर भगवान श्री कृष्ण और वेदमाता गायत्री को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी द्वारा करवाया गया है। मंदिर में प्रवेश करते ही दाईं ओर एक विशाल शिवलिंग के दर्शन होते है। वही मुख्य प्रार्थना कक्ष में सभी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मंदिर गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा, मंदिर तक पहुंचने के लिए आर्य समाज रोड का रास्ता लिया जा सकता है।

दर्शन का समय (प्रातः काल) - सुबह 06:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
दर्शन का समय (सायं काल) - दोपहर 4:00 से रात 9:30 बजे तक


यदि आप दिल्ली में रहते हैं या यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार इन प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों (Top Krishna Temples in Delhi NCR) में दर्शन के लिए ज़रूर जाएं। इस सूची में इस्कॉन मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, छतरपुर मंदिर और बिड़ला मंदिर जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। इन मंदिरों की शानदार वास्तुकला और दिव्य मूर्तियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

डाउनलोड ऐप