समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Sawan 2023: सावन के पावन महीने में जरुर कर लें इन 5 चीजों की खरीदारी, चमक उठेगा भाग्य!

Download PDF

ऐसा माना जाता है की यदि किसी व्यक्ति को सच्चे मन से भगवान शिव को प्रसन्न करना हो, तो श्रावण सबसे उपयुक्त माह है। वह श्रावण का ही माह था, जब भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए देव पार्वती ने कठोर तप किया था। इतना ही नहीं धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है तो इस समस्त सृष्टि का भरण-पोषण, भगवान शिव के द्वारा किया जाता है।

Sawan 2023: सावन के पावन महीने में जरुर कर लें इन 5 चीजों की खरीदारी, चमक उठेगा भाग्य!

सावन के सभी सोमवार के साथ ही इस महीने के सम्पूर्ण दिन बहुत शुभ माने जाते है। इस माह में अनेकों तीज त्यौहार और शुभ कार्य संपन्न किये जाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में सच्चे मन से जो भी व्रत एवं पूजन करता है, भगवान शंकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। सावन में ऐसी बहुत सी सामग्री है, जो आपके घर में अवश्य रूप से होने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि इन सभी चीजों को घर लाने से न सिर्फ सौभागय आकर्षित होता है, बल्कि भोले बाबा को भी प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको श्रावण के दौरान घर में रखे जाने वाली आवशयक सामग्री के बारे में बताने जा रहे है, तो इसे अंत तक अवश्य पढ़ें-

5 important things to buy in Sawan | सावन में खरीदी जाने वाली 5 चीजें

Nag Nagin Joda | नाग-नागिन का जोड़ा

भगवान शिव के सभी स्वरूपों में उन्हें गले में सर्प धारण किये हुए देखा जाता है। नाग भगवान शिव के गले के आभूषण के रूप में ही जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना शुभ होता है। इसे साथ ही घर या किसी भवन निर्माण के समय इसे मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बन सकते है। इसके अलावा यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

नाग नागिन जोड़ा ख़रीदे

Parad Shivling | पारद शिवलिंग

पारद शिवलिंग साधकों के लिए सबसे अनोखा और अद्भुत वरदान है। यह सौभाग्य का प्रतीक है और श्रावण के दौरान इसकी पूजा या ध्यान करने से कई लाभ मिलते है। पारद या पारा और इसके रहस्यमय, ज्योतिषीय और औषधीय गुणों का उल्लेख कई प्राचीन वैदिक ग्रंथों जैसे ब्रह्म पुराण और लिंग पुराण में किया गया है।

पारद शिवलिंग ख़रीदे

Trishul | त्रिशूल

हिन्दू धर्म में त्रिशूल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन के महीने में त्रिशूल घर लाने से बहुत शुभ फल मिलता है। मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार के दिन तांबे का त्रिशूल घर लाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। तांबे के अलावा आप यदि चाहे तो चांदी का त्रिशूल भी ला सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के लिविंग रूम में त्रिशूल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

त्रिशूल लॉकेट ख़रीदे

Rudraksha | रुद्राक्ष

धर्म शास्त्रों में रुद्राक्ष अत्यंत शुभ और कल्याणकारक माना जाता है। सावन के माह में सोमवार के दिन रुद्राक्ष को घर में लाना सबसे उपयुक्त माना जाता है। कहा जाता है की रुद्राक्ष भगवान शंकर के सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे घर के मुख्य कमरे में रखने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और परिवार के सदस्यों का मान-सम्मान भी बढ़ता है।

रुद्राक्ष माला ख़रीदे

Gangajal | गंगाजल

भारत में देवी गंगा को मां की उपाधि प्राप्त है। कहा जाता है की मां गंगा ने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने के लिए घरती पर अवतरण लिया था। गंगाजल के बिना कोई भी पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। ऐसे में सावन के दौरान गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत कल्याणकारक माना जाता है। माना तो यह भी जाता है कि सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से मनवांछित फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार के दिन गंगाजल घर लाकर रसोई में रखने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

गंगाजल ख़रीदे

उपरोक्त लिखी सभी वस्तुओं के अलावा सावन के हर सोमवार को जल, दूध, धतूरा, भांग, बेलपत्र आदि चढ़ाने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। वैसे तो सावन का पूरा महीना पवित्र महीना माना जाता है, लेकिन वेद-शास्त्रों में, सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसे में आप भी सावन के प्रति सोमवार के दिन विधि-विधान से शिवलिंग का पूजन कर, व्रत रख सकते है।

डाउनलोड ऐप