समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Lucky Plants For Home: घर में लगाएं ये 5 पौधें, बदल जाएगी किस्मत, वातावरण होगा खुशहाल

Download PDF

पौधे वातावरण को ऊर्जा से भरने और नकारात्मकता को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी ऐसे बहुत से पौधों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। यह पौधे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में।

Lucky Plants For Home: घर में लगाएं ये 5 पौधें, बदल जाएगी किस्मत, वातावरण होगा खुशहाल

अक्सर लोगों के घर में वास्तु दोष के चलते अनेकों परेशानियों का सामना करते है। अगर आप भी अपने जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में आप भी अपने घर में यहां दिए जाने वाले ये खास पौधे (lucky plants for home) लगा सकते है। ये पौधे वास्तु दोष निवारण के साथ ही आंतरिक सजावट के लिए भी उपयुक्त है। इसके अलावा, यह हवा को शुद्ध कर,आश्चर्यजनक लाभ भी प्रदान करते है।

आइए एक नजर डालते हैं कि ये पौधे कौन से हैं और इनका क्या धार्मिक महत्व है-

5 Lucky Plants for Home: घर के लिए 5 भाग्यशाली पौधे

तुलसी पौधा

घर में तुलसी नामक पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी का पौधा सौभाग्य लाता है और आपको आर्थिक समस्याओं से बचाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे लगाने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।


स्नेक प्लांट

आपके जीवन से सभी समस्याएं और स्ट्रेस दूर करने के लिए घर में एक स्नेक प्लांट अवश्य लगाएं। आपको बता दें, यह प्लांट घर के हवा को भी शुद्ध बनाता है। साथ ही घर में पॉजिटिव वाइब्स का भी संचार करते है। इसलिए आप अपने घर में सुखी-समृद्धि बनाने के लिए इस पौधे का चयन कर सकते है।


एलोवेरा प्लांट

एलोवेरा का पौधा घर में भी लगाना शुभ माना जाता है। यह वास्तु पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और बहुत से स्वास्थ्य लाभ देते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा में एक छोटा एलोवेरा पौधा रखने से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेकों लाभ प्राप्त हो सकते है।


मनी प्लांट

माना जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से पैसे की कमी से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी परिवार पर कृपा बरसाती है। यह पौधा वास्तुशास्त्र में सुख और समृद्धि का प्रतीक है। हिन्दू घरों में मनी प्लांट का खास महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है, वह कभी भी आर्थिक संकट से नहीं जूझता है।


नीम पौधा

मान्यता है कि घर में नीम का पौधा लगाने से सुख-शांति का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नीम का पौधा होने से सकारात्मक और स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण का संचार होता है। यह पौधा उत्तर-पश्चिम कोने में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नीम की पत्तियों से होकर गुजरने वाली हवा यदि मुख्य शयनकक्ष में प्रवेश करती है, तो यह परिवार को स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करती है।

डाउनलोड ऐप