समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Akshaya Tritiya 2023: 5 कारण क्यों अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है?

Download PDF

अक्षय तृतीया (akshaya tritiya 2023) को हिन्दू कैलेंडर के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। कहा जाता है की यदि किसी व्यक्ति को किसी शुभ या अच्छे कार्य का शुभारंभ करना है तो अक्षय तृतीया का दिन सबसे अधिक लाभदायक माना जाता है। हर साल अक्षय तृतीया का यह पर्व वैशाख महीने की शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। मांगलिक कार्य का शुभारंभ करने के लिए अभूझ मुहूर्त माने जाने वाला, अक्षय तृतीया का यह उत्सव खरीदारी के लिए भी बेहद अनुकूल माना जाता है।

Akshaya Tritiya 2023: 5 कारण क्यों अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है?

अक्षय तृतीया का दिन हिन्दू परिवारों के लिए अत्यधिक शुभ दिनों में से एक माना जाता है। यह शुभ दिन, जीवन में नई कार्यों का शुभारंभ करने के लिए उपयुक्त है, चाहे वह एक नया उद्यम, नौकरी, भवन निर्माण या व्यवसाय हो। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कार्य भी शुरू होता है, वह सदा प्रगति के लिए अग्रसर होता है और अनिश्चित काल तक बढ़ता है।

सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग इस दिन सोने में निवेश करना शुभ मानते है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सोने का भंडार बढ़ जाता है, साथ ही यह घर में सुख-सौभाग्य को आकर्षित करने में भी सहायक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की क्या कारण है?

यदि नहीं, तो आइये जानते है क्या है वह 5 कारण, जिस वजह से अक्षय तृतीया पर सोना (buying gold on akshaya tritiya 2023) खरीदने को शुभ माना जाता है-


5 कारण क्यों अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है?

1. बहुउद्देशीय धातु

सोना एक बहुत ही उपयोगी धातु है, जिसका प्रयोग आभूषण बनाने के साथ ही अन्य बहुत सी वस्तुएं बनाने के निर्माण के लिए किया जाता है। यह व्यक्ति या परिवार, यहां तक कि एक व्यवसाय के संपत्ति मूल्य में जोड़ता है। यह सबसे अच्छा रिटर्न भी प्रदान करता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है।

2. धन में वृद्धि

जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं कि सोना खरीदने से धन के साथ-साथ किसी व्यक्ति की संपत्ति में भी इजाफा होता है, ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अक्षय शब्द का अर्थ है 'कभी कम न होने वाला'। यही कारण है की इस दिन ख़रीदे जाने वाली किसी भी वस्तु में कभी कोई कमी नहीं आती है।

3. शुभ शुरुआत

अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन होता है, जब बिना किसी मुहूर्त देखे सभी मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। यही कारण है की इस दिन (akshaya tritiya 2023) कोई नया बिजनेस शुरू करने या कुछ विशेष खरीदने के लिए किसी मुहूर्त की आवश्यकता नही होती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करते है ताकि यह एक अच्छे दिन की शुरुआत हो और भविष्य में भी उन्हें इस क्षेत्र में सदा उन्नति मिले।

4. शुभ ग्रह का संजोग

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य अधिक तेज चमकता है और एक बेहतर स्थिति में व्यक्ति की कुंडली में विराजमान होता है। इसके साथ ही एक मान्यता यह भी बताई जाती है की इस दिन सभी ग्रहों के स्वामी सूर्य और चंद्रमा अपने तेज और चमकीले स्वरुप में होते है। यह एक ऐसा दिन है जो शादियों के साथ-साथ नई साझेदारी बनाने के लिए अत्यंत शुभ संजोग माना जाता है।

5 मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

अक्षय तृतीया (akshaya tritiya 2023) का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि की इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन करने से आप धन-कारोबार व अन्य सभी व्यवसायों में दोगुनी तरक्की मिलती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किये जाने वाले किसी भी नए कार्य में भी उन्नति मिलती है और वह सदा फलता-फूलता रहता है। देवी महालक्ष्मी के साथ ही इस दिन धन के स्वामी कुबेर की पूजा करने का भी विधान माना जाता है।


क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त?

जो भी व्यक्ति अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने के इच्छुक है तो वे इस शुभ मुहूर्त पर सोना (buying gold on akshaya tritiya 2023) खरीद सकते है-

शुभ मुहूर्त शुरुआत समय - 22 अप्रैल 2023, सुबह 07 बजकर 49 मिनट से
शुभ मुहूर्त समापन समय - 23 अप्रैल 2023, सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक

अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त का योग माना जाता है, लेकिन आप चाहे तो इस समय पर भी सोना खरीद सकते है। भारत के कुछ राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में मुख्य तौर पर अक्षय तृतीया (akshaya tritiya 2023) या आखा तीज का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

डाउनलोड ऐप