समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Rudraksha As Per Zodiac Sign: आपके लिए कौन-सा रुद्राक्ष है 'शुभ कवच'? अपनी राशि के अनुसार चुनें सही रुद्राक्ष

Download PDF

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भोलेबाबा का सबसे दिव्य आशीर्वाद माना गया है। यह चमत्कारी रुद्राक्ष जीवन के सारे दुःख एवं बाधाओं को दूर करने में सहायक है। ज्योतिष के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। यह ग्रह व्यक्ति के व्यक्तित्व और ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसलिए रुद्राक्ष पहनते वक्त यह जरूरी है कि राशि के अनुसार ही रुद्राक्ष धारण किया जाए।

Rudraksha As Per Zodiac Sign: आपके लिए कौन-सा रुद्राक्ष है 'शुभ कवच'? अपनी राशि के अनुसार चुनें सही रुद्राक्ष

Numbers of Rudraksha : कितनी संख्या में पहनें रुद्राक्ष?

शास्त्रों के अनुसार, रुद्राक्ष को हमेशा 108, 54 या 27 मनकों के साथ पहनना चाहिए। हालांकि मंत्र जाप के लिए 108 मनकों की रुद्राक्ष माला अत्याधिक फलदायक हैं। सही संख्या में रुद्राक्ष पहनने से मन की शांति प्राप्त होती है। साथ ही, फोकस में भी सुधार आता है।


Benefits of Rudraksha: रुद्राक्ष पहनने से क्या है फायदा?

रुद्राक्ष धारण करने से कुछ अद्भुत लाभ इस प्रकार है-

• आर्थिक तंगी दूर होती है।

• आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

• सफलता का आगमन होता है।

• सभी तरह के ग्रहदोष दूर होते हैं।

• स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।

• शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

• सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

• जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।


Best Rudraksha As Per Zodiac Sign : किस राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष शुभ है?

1. मेष (Aries)

मेष राशि के लिए 3 और 5 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ाता है।

2 . वृष (Taurus)

वृष राशि के लिए 6 या 13 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह मन को शांत कर, क्रिएटिविटी और खुशहाली बढ़ाता है।

3. मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए 4 या 11 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह कम्युनिकेशन स्किल और डिसीजन मेकिंग को बेहतर बनाता है।

4. कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लिए 4 या 11 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह इमोशनल स्टेबिलिटी को बढ़ावा देता है। और मन को शांत रखता है।

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए 1 या 12 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह लीडरशिप क्वालिटी, फोकस और आत्मविश्वास को बेहतर बनाता है।

6. कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लिए 5 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। बुद्धि और धैर्य के साथ ही यह कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाता है।

7. तुला (Libra)

तुला राशि के लिए 6 या 13 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह आर्थिक तंगी को दूर कर, धन को आकर्षित करता है।

8. वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए 8 या 13 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह इमोशंस को मैनेज करने में मदद करता है।

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए 9 या 1 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह जीवन से नेगेटिविटी को दूर करने में सहायक है।

10. मकर (Capricorn)

मकर राशि के लिए 10 या 13 रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह शनि के बुरे प्रभाव को कम करता है।

11. कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए 7 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह करियर और बिजनेस में सफलता दिलाने में सहायक है।

12. मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए 1 मुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त है। यह माइग्रेन और ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।


Rudraksha Wearing Tips: रुद्राक्ष पहनने की विधि और नियम

• रुद्राक्ष को लाल, पीले या सफेद धागे में ही पहनें।

• ध्यान रखें की इस काले धागे में रुद्राक्ष न पहने।

• कभी भी किसी और का उपयोग किया हुआ रुद्राक्ष न पहनें।

• रुद्राक्ष को गंगाजल या कच्चे दूध से धोकर साफ़ करें।

• फिर इसे शिव मंदिर में भोलेबाबा के समक्ष अर्पित करके ही पहनें।

• रुद्राक्ष पहनने से पहले 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।

Buy Certified Rudraksha Beads

धर्मसार (dharmsaar rudraksha) पर सभी तरह के सर्टिफाइड रूद्राक्ष उपलब्ध है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से घर बैठे आसानी से भोले बाबा के आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष आर्डर कर सकते है। यहां प्रीमियम क्वालिटी वाले रुद्राक्ष के साथ रुद्राक्ष जाप माला भी (dharmsaar jaap mala) उपलब्ध है।

डाउनलोड ऐप