समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Celebrities List Wearing Karungali Malai: धनुष से सामंथा प्रभु तक, यहां जानें करुंगली माला पहनने वाले फेमस सेलेब्रिटी!

Download PDF

करुंगली माला, आबनूस की लकड़ी से बनी एक विशेष माला है। बता दें कि इस माला का प्रयोग खास तौर पर मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पहनी जाती है। यह माला न केवल दुःख और डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को भी आकर्षित करती है। करुंगली वृक्ष से बनने वाली इस दिव्य माला में 54 मनके होते हैं, जो खासकर साउथ इंडिया में काफी लोकप्रिय हैं।

Celebrities List Wearing Karungali Malai: धनुष से सामंथा प्रभु तक, यहां जानें करुंगली माला पहनने वाले फेमस सेलेब्रिटी!

करुंगली माला इन दिनों सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है और खासकर दक्षिण भारतीय सेलेब्रिटीज़ के बीच इसे पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस माला (Karungali Mala benefits) के विशेष मनकों में अद्भुत हीलिंग गुण होते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। पिछले कुछ समय में, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत की हस्तियों को करुंगली माला पहने हुए देखा गया है।

ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको इन्हीं मशहूर सेलेब्रिटीज़ की सूचि के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए, जानते हैं-

Buy Original Karungali Malai

Celebrities List Wearing Karungali Malai: करुंगली माला पहनने वाले सेलेब्रटीज की सूची

1. एक्टर धनुष

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष को कई बार करुंगली माला पहने हुए देखा गया है। वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्देशक और निर्माता भी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई अवार्ड्स अपने नाम किए है। धनुष का आध्यात्मिकता से गहरा जुड़ाव है।


2. अभिनेता विष्णु विशाल

तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विष्णु विशाल को कुछ तस्वीरों में करुंगली माला पहने हुए देखा गया है। यह माला उनके लिए सिर्फ एक माला नहीं, बल्कि आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक है। विष्णु विशाल मानते हैं कि यह माला इमोशल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है और इसी कारण वे इसे अपने साथ रखते हैं।

Also Read: Celebrities List Wearing Rudraksha Mala


3. सामंथा रूथ प्रभु, अभिनेत्री

सामंथा रूथ प्रभु तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है। खासकर सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें करुंगली माला पहने देखा गया है। सामंथा हमेशा योग और आध्यात्म को महत्व देती हुई नजर आती है। उनका मानना है की यह माला उनके जीवन में शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।


4. एक्टर शिवकार्तिकेयन

अभिनेता शिवकार्तिकेयन अक्सर करुंगली मलाई (Karungali mala) पहने हुए देखा गया हैं। उनका कहना है की करुंगली माला सुरक्षा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं। शिवकार्तिकेयन का मानना है कि यह दिव्य माला उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहने में मदद करती है और उनके व्यस्त जीवन में एक बेहतर संतुलन बनाए रखने में फायदेमंद है।


5. निर्देशक लोकेश कनगराज

इस सूची में अगला नाम है- निर्देशक लोकेश कनगराज। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज भी करुंगली माला पहनते हैं। उनके लिए यह माला एक आध्यात्मिक सुरक्षा का प्रतीक है और उनका मानना है कि इसे पहनने से चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह माला उनके मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक है।

डाउनलोड ऐप