समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

PM मोदी से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स तक, यहां जानें रुद्राक्ष माला पहनने वाले 10 सेलेब्रिटी की लिस्ट!

Download PDF

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह मानसिक शांति के लिए भी बेहद प्रभावी माना जाता है। भगवान शिव का अंश माने जाने वाले इस चमत्कारी रुद्राक्ष को ध्यान, साधना में अत्यंत लाभदायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कुछ समय से यह शक्तिशाली रुद्राक्ष माला सेलेब्रटीज़ के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है? बॉलीवुड सुपरस्टार्स से लेकर पॉलिटिशियन्स तक ऐसी कई जानी-मानी हस्तियां है, जिन्हें इस चमत्कारी माला को पहने हुए देखा गया है।

PM मोदी से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स तक, यहां जानें रुद्राक्ष माला पहनने वाले 10 सेलेब्रिटी की लिस्ट!

आजकाल के दौर में रुद्राक्ष की लोकप्रियता सिर्फ आध्यात्म से जुड़े लोगों तक ही सीमित नहीं रह गई है। रुद्राक्ष पहनने वाले की सूचि में अब कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हो गई हैं। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में, हम बताएंगे कि आखिर क्यों इतनी सारी मशहूर हस्तियों रुद्राक्ष पहन रहे हैं और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

तो, आइए जानते है रुद्राक्ष माला पहनने वाली सेलेब्रटीज की सूचि-

10 Famous Celebrities Wearing Rudraksha: रुद्राक्ष धारण करने वाले 10 प्रसिद्ध सेलिब्रिटी

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत से खास अवसर और महत्वपूर्ण आयोजनों में रुद्राक्ष धारण करते हुए देखा गया है। रुद्राक्ष की माला पहनना उनके धार्मिक विश्वासों और हिंदू परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है, जो न केवल उनकी बल्कि कई भारतीयों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।


2. सुपर स्टार रंजीकांत, अभिनेता

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत को रुद्राक्ष की माला धारण करते हुए देखा गया हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का मानना है की रुद्राक्ष धारण करने से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए है। कई बार मीडिया ने भी उन्हें गले और कलाई में रुद्राक्ष पहने हुए स्पॉट किया है।


3. विराट कोहली, भारतीय क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए दिखाई देते है। हाल ही में, दोनों को वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में देखा गया। इस दौरान, मंदिर परिसर में दोनों ने गले में नेपाली रुद्राक्ष माला पहनी हुई थी।

यह भी पढे - Gauri Shankar Rudraksha Benefits


4. बालासाहेब ठाकरे, शिवसेना पार्टी संस्थापक

प्रभावशाली भारतीय राजनीतिज्ञ और शिवसेना पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को अक्सर रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखा जाता था। यह माना जाता है कि ठाकरे साहब रुद्राक्ष को अपनी धार्मिक आस्था और शक्ति का प्रतीक मानते थे, यही वजह थी कि वह हर कार्यक्रम और रैली में इसे हमेशा धारण करते थे।


5. विल स्मिथ, हॉलीवुड अभिनेता

क्रिकेट और राजनीति के क्षेत्र के साथ ही हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ को कई मौकों पर रुद्राक्ष की माला पहने देखा गया है। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ अपने शो "विल स्मिथ की बकेट लिस्ट" के लिए भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने न केवल हरिद्वार में पूजा संपन्न की बल्कि रुद्राक्ष भी धारण किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होने अपना अनुभव शेयर किया, जहां उन्हे हाथ जोड़े हुए रुद्राक्ष माला धारण करते हुए देखा गया।


6. धनुष, अभिनेता

दक्षिण भारत के सुपरस्टार धनुष भगवान शिव के भक्त माने जाते हैं और उन्हें अक्सर एक मुखी रुद्राक्ष की माला पहने देखा जाता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें यह दुर्लभ रुद्राक्ष माला उनके ससुर और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने गिफ्ट की थी। ऐसा देखा गया है की शूटिंग के अलावा वह हर समय यह चमत्कारी रुद्राक्ष माला अपने गले में पहनते हैं।


7. सामंथा रुथ प्रभु, अभिनेत्री

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु को कुछ तस्वीरों में रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखा गया हैं। सामंथा भगवान शिव की भक्त हैं और उन्हें अक्सर दक्षिण भारत के शिव मंदिरों में पूजा करते हुए देखा जाता है। अपनी दिनचर्या में वह योग और ध्यान भी करती हैं और इसी दौरान उन्होंने 54 मनकों वाली एक खास रुद्राक्ष माला पहनी थी, जिसमें पांच मुखी रुद्राक्ष का मनका था।

यह भी पढे - Best Rudraksha for Grah Dosh


8. दलाई लामा, आध्यात्मिक गुरू

तिब्बत के प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु दलाई लामा को अक्सर रुद्राक्ष की सिद्ध माला पहने हुए देखा जाता है। रुद्राक्ष को आमतौर पर भगवान शिव और हिंदू धर्म से संबंधित माना जाता है, हालांकि बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म दोनों में इस शुभ माला का प्रयोग किया जाता है। दलाई लामा को कई बार सार्वजनिक आयोजनों और उपदेशों के दौरान रुद्राक्ष माला पहने हुए देखा गया है।


9. जूलिया रॉबर्ट्स, हॉलीवुड अभिनेत्री

इस सूचि में अगला नाम हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स है। यह प्रसिद्ध अभिनेत्री आध्यात्मिकता में गहरी रुचि रखती हैं, जिन्हें 10 मुखी रुद्राक्ष माला पहने हुए देखा गया है। एक इंटरव्यू के दौरान उनका कहना था कि उनकी फिल्म ईट, प्रे, लव की शूटिंग भारत में की गई थी। शूटिंग के दौरान उन्होंने रुद्राक्ष के आध्यात्मिक महत्व को समझा, जिसके बाद उनके एक भारतीय फ्रेंड ने उन्हें रुद्राक्ष माला गिफ्ट की थी।


10. सारा अली खान, बॉलीवुड अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने अभिनय के साथ ही अपनी आध्यात्मिक विचार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखा गया है। सारा अक्सर विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करती हैं और पूजा-पाठ में भी बड़ी उत्सुकता से हिस्सा लेती हैं। रुद्राक्ष की माला उनके आध्यात्म में रुचि और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता हैं।

डाउनलोड ऐप