समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Hindu Nav Varsh 2022 | 2 अप्रैल से होगा हिंदू नव वर्ष 2079 का शुभारंभ

Download PDF

कहने को तो 1 जनवरी से नया वर्ष प्रारम्भ होता है, परंतु यह तो पश्चमी संस्कृति है। हिंदुस्तान में या हिंदू धर्म में नया वर्ष चैत्र नवरात्री के दिन से प्रारंभ होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष 2 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्री भी प्रारंभ होगी और 10 अप्रैल को रामनवमी या श्रीरामचरितमानस जयंती का पर्व मनाया जायेगा।

Hindu Nav Varsh 2022 | 2 अप्रैल से होगा हिंदू नव वर्ष 2079 का शुभारंभ

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नल नामक नए विक्रमी संवत्सर 2079 का आरंभ होने जा रहा है। इस साल या संवत्सर का आरंभ शनिवार से हो रहा है, इसका मतलब यह है की इस वर्ष के राजा शनि देव होंगें और मंत्री होने बृहस्पति देव। इनकी पूजा करना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इस वर्ष से सभी यज्ञकार्य,धर्मानुष्ठान, मंत्र-दीक्षा एवं किसी तरह के सांकल्पिक कार्य में वर्ष का नाम जहाँ भी उपयोग होगा, वहां नल नाम का प्रयोग लिया जायेगा।


शनि देव होंगे इस वर्ष के राजा

नल नमक नए वर्ष का सर्वाधिक अधिकार शनि देव के पास रहेगा अर्थार्थ शनि देव वर्ष 2079 के राजा होंगें। इसके अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन फसलों का स्वामित्व भी शनिदेव के पास ही है। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि नए संवत्सर में विश्व की संपूर्ण अर्थव्यवस्था का अधिकार शनिदेव के पास ही होगा। जिन-जिन वस्तुओं का अधिकार शनिदेव के पास है उनमें महंगाई भी चरम पर होगी।


इस वर्ष के मंत्री होंगे बृहस्पति देव

आप सभी के लिए खुश खबर यह है की इस नव वर्ष में मंत्री के रूप में बृहसती देव विराजमान हैं। इसका फायदा यह है की शीर्ष नेतृत्व और उनके सचिवों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और सरकारों को अपनी बातें जनता तक पहुंचाने और योजनाओं को लागू करने में आसानी रहेगी। इतना ही नहीं, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस साल एक नयी ऊंचाई छुएगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह वर्ष आपको मालामाल कर देगा।


सेनापति और वर्षा का अधिकार बुध के पास होगा

हिंदू नव वर्ष 2079 में सेनापति के रूप में युवराज बुध होंगें। इसके अतिरिक्त, वर्षा के स्वामी भी बुध ही होंगें। सेनापति बुध होने के करण इस वर्ष सरकारें आतंकवाद को खत्म करने में पूरी तरह सफल होती दिखाई देगी। साथ ही वर्षा का अधिकार भी बुध के पास होने के फलस्वरूप इस हिंदू नव वर्ष में वर्षा भी अच्छी मात्रा में होगी जिससे फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी।


फल-फूल का स्वामित्व मंगल के पास होगा

हिंदू नव वर्ष 2079 में फल-फूल का अधिकार मंगल के पास होने से इस साल वृक्षारोपण अधिक होगा और सरकार कृषि के क्षेत्र में नई-नई योजनाओं को लागू करके जनता को कमाई के नए अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।


शीतकालीन फसलों का अधिकार शुक्र के पास होगा

कृषि वर्ग के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि आगामी संवत्सर 2079 में शीतकालीन फसलों अर्थात जो गन्ना, मक्का, चना, गेहूं, जौ, मसाले, सब्जियां, सबका अधिकार शुक्र के पास रहेगा जिसके फलस्वरूप इनकी पैदावार बढ़ेगी।


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप