होली का दो-दिवसीय पर्व भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन का आयोजन होता है, वही दूसरे दिन रंगों के त्यौहार धुलंडी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन की रात बहुत शुभ फल प्रदान करने वाली मानी गई है। इस त्यौहार के दिन के लिए कुछ खास उपायों से जीवन में आने वाले दुःख एवं परेशानियों से राहत मिल सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं होलिका दहन से जुड़े प्रभावशाली उपाय-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। हिन्दू मान्यता के अनुसार, होली उदया तिथि में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन खेली जाती है। इस साल 14 मार्च 2025 को होली खेली जाएगी। वही होलिका दहन के शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat) की बात करें तो यह देर रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा, वही इस मुहूर्त का समापन 14 मार्च 12 बजकर 30 मिनट पर होगा।
ऐसे में होलिका दहन शुभ मुहूर्त अवधि केवल 1 घंटे और 04 मिनट की रहने वाली है।
होलिका दहन के दिन भद्रा काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा। वही पचांग के अनुसार इसका समापन देर रात 11:26 मिनट तक होगा। जिसके बाद होलिका दहन का अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। इस अनुसार 13 मार्च 2025 के दिन भद्रा का साया (holika dahan 2025 bhadra timings) करीब 13 घंटे का रहेगा।
ऐसा माना जाता है की होलिका दहन की अग्नि से आसपास की सभी बुरी शक्तियों और नकारात्मकता का नाश हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन (holika dahan ke upay in hindi) के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताएं गए हैं, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए, जानते हैं इन विशेष उपायों के बारे में-
अगर आप अपने आस पास नेगेटिव एनर्जी महसूस कर रहे है, तो होलिका दहन के दिन सरसों में थोड़े काले तिल मिलाएं। इसके बाद इसे अपने ऊपर घुमाकर होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें।
आर्थिक तंगी या किसी भी धन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करें। इसके अलावा, देसी घी से भरा पान का पत्ता भी होलिका में अर्पित कर सकते हैं। इस सरल उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
अगर विवाह में देरी हो रही है या विवाह संबंधी कोई भी परेशानियां हैं, तो हवन में प्रयोग किए जाने वाली सभी सामग्री होलिका में अर्पित करें। इस अचूक उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होगी और जल्द विवाह के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के लिए होलिका दहन के दिन आप होलिका में काले तिल अर्पित करें। काले तिल को दाहिने हाथ में लेकर तीन बार सिर के चारों ओर घुमाएं और फिर उसे अग्नि में जला दें। इसके अलावा, बीमारियों से बचने के लिए हरी इलायची और कपूर भी अग्नि में चढ़ाएं।
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है.)