समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

घर में तुलसी है तो ध्यान रखें इन 8 बातों का | तुलसी से जुडी ज़रूरी जानकारी

Download PDF

घर मंदिरों में तुलसी का पौधा सदैव रहना चाहिए। तुलसी हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी गयी है। कहा जाता है की इसमें लक्ष्मी जी का वास होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाना अच्छा होता है। यह ना केवल धन लाती है, तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सुख, शान्ति और समृद्धि बानी रहती है।

घर में तुलसी है तो ध्यान रखें इन 8 बातों का | तुलसी से जुडी ज़रूरी जानकारी

तुलसी एक औषधीय पौधा है जिसमें विटामिन (Vitamin) और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सभी रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर इस औषधीय पौधे को प्रत्यक्ष देवी कहा गया है क्योंकि इससे ज्यादा उपयोगी औषधि मनुष्य जाति के लिए दूसरी कोई नहीं है।

शास्त्रों में तुलसी के पौधे के संदर्भ में बताया गया है जो आपको जानना अत्यंत आवश्यक है।


  1. घर या मंदिर, जहाँ भी आप तुलसी का पौधा लगाएं, इस बात का खास ख्याल रखें की उसके आस-पास की जगह बिलकुल साफ़ हो। यदि पौधा मुरझा रहा हो तो उसकी वजह से भी जगह गंदी हो सकती है। यदि संभव हो तो प्रति दिन तिलसि के पौधे के आस-पास की जगह हो साफ कर दें।

  2. तुलसी के पौधे के समीप कोई भी झूठन ना रखें। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें की उसके आसपास जूते-चप्पल, झाड़ू या किसी भी प्रकार का कचरा नहीं होना चाहिए।

  3. तुलसी जिस जगह है वहां दुसरे फूल-पत्तियां का पौधा ना लगाएं। यदि तुलसी के गमले में कोई और पौधा उग जाए तो उसे जड़ सहित निकल लें।

  4. तुलसी के पौधे में दूध मिला पानी मिला चढाने से तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है।

  5. अक्सर लोग शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते हैं और साथ ही जल भी। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में शाम के समय जल चढ़ाना शुभ नहीं माना गया है। इस बात का भी ध्यान रखें की पौधे के पास पानी से भरा कोई भी पात्र ना हो।

  6. जब भी आप तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं तब ध्यान रखें की दीपक बुझने के बाद वह दीपक वहां से हटा दें या उस दीपक को उल्टा करके रख दें क्योंकि तुलसी के नीचे बुझा हुआ दीपक रखना शुभ नहीं माना गया है।

  7. शास्त्रों में कहा गया है की तुलसी के पौधे को लाल चुनरी से ओढ़ाकर रखना चाहिए। यदि आपने भी ऐसा किया है तो इस बात ध्यान रखें की जब वह चुनरी पुराणी हो जाये या फट जाए तब उसे एकादशी या कोई भी अन्य शुभ दिन पर बदल दें।

  8. तुलसी को भगवन से सदैव सुहागन रहने का वरदान प्राप्त है। कुछ महिलाएं स्नान करने के बाद जब तुलसी को जल अर्पण करती हैं तब अपने बाल खुले रखती हैं। वे इस बात का ध्यान रखें की तुलसी को जल चढ़ाते समय बाल बंधे हों और मांग में सिंदूर लगा हो।

  9. (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप